हैदराबाद से कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। राष्ट्रीय खनिक और भारत के सबसे बड़े लौह अयस्क उत्पादक एनएमडीसी ने एनएमडीसी का ब्रांड एंबेसडर के रूप में प्रतिनिधित्व करने के लिए विश्व मुक्केबाजी चैंपियन निखत ज़रीन के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किए । सुदृढता एनएमडीसी का एक अनिवार्य अंग है और कंपनी ने अपना प्रतिनिधित्व करने के लिए एक ऐसे व्यक्ति को चुना है जो देश को सम्मान दिलाने के लिए कंपनी के समान ही प्रतिबद्ध है। एनएमडीसी लौह और इस्पात का पॉवरहाउस बनने की तैयारी में है तथा जब हम एनएमडीसी 2.0 में परिवर्तित हो रहे हैं, हमारे ब्रांड एंबेसडर को धैर्य और दक्षता का संचार करना चाहिए। बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता निखत ज़रीन उस ताकत, साहस, दक्षता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतिनिधित्व करती हैं जो ब्रांड एनएमडीसी का प्रतीक है। वह नए भारत की आशाओं और आकांक्षाओं का भी प्रतिनिधित्व करती हैं और एनएमडीसी को 2024 ओलंपिक के लिए उनकी यात्रा का हिस्सा बनना चाहिए। ओलंपिक 2024 के लिए उनके प्रशिक्षण और तैयारी में एनएमडीसी उन्हें अपना सम्पूर्ण सहयोग दे रहा है।
विश्व चैंपियन मुक्केबाज बनने की अपनी सफर के बारे में बताती हुई सुश्री निखत ने कहा, “देश का नाम रोशन करने के लिए एनएमडीसी के साथ हाथ मिलाना मेरे लिए सम्मान की बात है । ओलंपिक 2024 के लिए प्रशिक्षण में मेरा समर्थन करने के लिए मैं उनका आभारी हूं और मैं अपने माता-पिता और देश को गौरवान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।” सुमित देब, सीएमडी, एनएमडीसी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि “एनएमडीसी परिवार में निखत ज़रीन का स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। देश को गौरव दिलाने की उनकी प्रतिबद्धता हमारी कंपनी के मूल्यों के अनुरूप है। उनका व्यक्तित्व एनएमडीसी की विश्वसनीयता और मजबूती दोनों ब्रांड मूल्यों के समान है और यह संबंध दोनों हितधारकों की समग्र ब्रांड छवि को और अधिक मूल्यवान बनाएगा।”
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More