राजपाल सिंह आर्य की रिपोर्ट। समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित रहने वाले अन्त्योदय के प्रणेता पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की 107 वीं जयंती मा0 कोल विधायक अनिल पाराशर के संयोजन में श्रीराम बैंक्वेट हॉल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा0 योगेन्द्र उपाध्याय ने अपने सम्बोधन में कहा कि उन्होंने इतने बड़े कार्यक्रम की कल्पना नहीं की थी। विगत 12 वर्ष से पंडित जी की जयंती मनाया जाना हर्ष की बात है। उन्होंने भव्य आयोजन को पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का कमाल बताया। उन्होंने पंडित जी के राजनीतिक जीवन के बारे मंे जानकारी देते हुए बताया कि राजनीति तरल पदार्थ की भांति होती है, वह जिस पात्र में डाल दी जाती है उसी में ढ़ल जाती है।
पंडित जी का कहना था कि सामाजिक प्रतिष्ठा और आर्थिक मजबूती एक साथ नहीं रह सकते। उन्होंने देश को संघर्ष का रास्ता दिखाते हुए चिंतन भी दिया। आज उनके सिद्धान्त पर चलने वाले लोगों का परचम विश्व में लहरा रहा है। सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास एकात्म मानववाद का सरल रूप है। पंडित जी का मानना था कि राजनीति राष्ट्र के लिए है व्यक्ति के लिए नहीं, उन्होंने सदैव सूूमूचे वर्ग समन्वय की बात कहते हुए कहा था कि व्यक्ति परिवार का अंग होता है, परिवार समाज का, समाज से शहर, शहर से देश और देश से विश्व। विश्व ही समूची सृष्टि का अंग होकर एक-दूसरे के पूरक हैं। उनका मानना था कि नीति-रीति योजनाएं ऐसी हों जिनसे जन-जन का विकास और राष्ट्र का निर्माण हो।
प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर आयोजित भव्य कार्यक्रम की सराहना करते हुए चित्र प्रदर्शन का अवलोकन कर भूरि-भूरि प्रशंसा की। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि पं0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी ने जो सपना देखा था, वह पूरा होता दिख रहा है। उन्होंने धारा 370, राम मन्दिर निर्माण के बारे में अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि जल्द ही हम सभी को रामलला के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। उन्होंने पंडित जी को व्यक्ति नहीं विचार की संज्ञा देते हुए कहा कि वह अपने राजनैतिक एवं सामाजिक जीवन में किसी भी जातीय सम्मेलन में नहीं गयी। पंडित जी ने बिना किसी जातीय भेदभाव के एकात्म मानववाद का मंत्र दिया। वह कहते थे कि हर खेत को पानी और हर हाथ को काम मिले। आज उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए केन्द्र में मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश में मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी जनकल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रहे हैं। उज्ज्वला गैस कनेक्शन, शौचालय, जन-धन खाते खुलवाकर गरीबों के जीवन को बदलने का कार्य किया गया है। 2024 तक हर जरूरतमंद को प्रधानमंत्री आवास दिये जाने का कार्य किया जा रहा है। कोरोना काल से लेकर अब तक घर-घर राशन पहुॅचाया जा रहा है।
अलीगढ़ को मिली सौगात:
श्रीराम बैैंक्वेट हॉल में आयोजित पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की 107 वीं जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि अलीगढ़ मंे जल्द ही एअरपोर्ट की भांति सुविधाओं से युक्त बस अड्डा बनाया जाएगा। आधुनिक सुविधाओं से युक्त बस अड्डे के लिए एक माह में टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि रोडवेज बस अड्डा आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। इसमें मॉल, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, भव्य एवं बड़ा लॉज और आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण शौचालय बनाए जाएंगे। अपनी घोषणाओं में उन्होंने कहा कि जल्द ही ऑटोमैटिक ड्राइविंग इंस्टीट्यूट का संचालन किया जाएगा। जहां पारदर्शिता पूर्ण कार्य होने के साथ ही किसी को गलत तरीके से फेल और पास नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लर्निंग लाइसेंस को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया गया है, अब किसी भी व्यक्ति को लर्निंग लाइसेंस के लिए आरटीओ कार्यालय आने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही विभाग में अन्य प्रकार के परिवर्तन भी किये जा रहे हैं। इलैक्ट्रिक बसों के संचालन के सम्बन्ध मंे उन्होंने बताया कि महानगर में जल्द की बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा निर्णय लिया गया है कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर प्रत्येक महानगर में एक-एक 64 सीटर डबल डेकर बस का संचालन भी किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय मांग को पूरा करते हुए अलीगढ़ से लखनऊ एक एअर कंडीशनर बस संचालन किये जाने की भी घोषणा की। इस दौरान उन्होंने फिटनेस सेन्टर का संचालन किये जाने के सम्बन्ध में भी विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के सभी बस डिपो का नामकरण करने के लिए सम्बन्धित जिलाधिकारियों से प्रस्ताव भी मांगे गये हैं।
भाई दूज के पावन अवसर पर कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना ..Read More
As Artificial Intelligence becomes an increasingly significant part of the world child ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More