अलीगढ़ के कांग्रेसियों ने की प्रदेश अध्यक्ष मुलाकात, रखी अपनी बात
By: Dilip Kumar
9/26/2023 12:50:34 PM
राजपाल सिंह आर्य की रिपोर्ट। अलीगढ़ से कांग्रेस के कार्यकर्ता गण व जिला /शहर कांग्रेस कमेटी बरेली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी में पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय प्रभारी से मुलाकात की और संगठन के बारे में अपनी-अपनी बात प्रदेश अध्यक्ष से सामूहिक तरीके से रखी। राष्ट्रीय महासचिव तौकीर आलम प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व संगठन प्रभारी अनिल यादव और कौशलेंद्र यादव का स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। एआईसीसी और पीसीसी को अपने-अपने क्षेत्र में कार्य करने की जानकारी दी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रत्याशी अतरौली डॉ धर्मेंद्र लोधी, पीसीसी सदस्य वीरी सिंह बंजारा, एआईसीसी सदस्य गिरवर शर्मा, राष्ट्रीय महिला महासचिव प्रतिमा सिंह, सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव राम गोपाल रैना, वरिष्ठ कांग्रेसी लक्ष्मी नारायण, शहर अध्यक्ष अनवर अकील, शहर उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रमोद लोधी, शहर अध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व विधायक प्रत्याशी गौरांग देव चौहान, ठाकुर शुभम सिंह, विंसल जॉयल आदि मौजूद रहें।