विवेक चौहान बने क्षत्रिय महासभा के पुनः जिला अध्यक्ष, प्रतिभा राघव वीरांगना अध्यक्ष
By: Dilip Kumar
9/26/2023 4:23:48 PM
राजपाल सिंह आर्य की रिपोर्ट। मथुरा जिले के बी बी आर इंटरनेशनल स्कूल में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन हुआ जिसमें बृज क्षेत्र की नवीन कार्यकारिणी गठित की गई। गठित कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से विवेक चौहान को दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनित किया गया। कुंवर हरिवंश सिंह ने मनोनयन पत्र देकर जिला अलीगढ़ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया।
अधिवेशन में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा हुई जिसमें गांव शिकारगाड़ी निवासी विवेक चौहान को पुनः जिला अध्यक्ष बनाया गया। वहीं, प्रतिभा राघव को वीरांगना अध्यक्ष सहित जिला कार्यकारिणी का मनोनित किया गया। साथ ही युद्धवीर सिंह चौहान को ब्रज क्षेत्र महामंत्री व पारस चौहान को पुनः मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान मथुरा में क्षत्रियों के लिए क्षत्रिय भवन बनाने का निर्णय भी लिया गया।
कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद कुंवर हरिवंश सिंह, राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू, संगठन मंत्री इंजीनियर भुवनेश्वर सिंह, महामंत्री सुखबीर सिंह भदोरिया, ब्रज प्रदेश अध्यक्ष जय गोविंद सिंह, प्रदेश महामंत्री राजेश चौहान सहित अन्य जिलों के पदाधिकारी ने भाग लिया।