Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

मण्डलायुक्त ने कलेक्ट्रेट परिसर एवं कार्यालयों का किया निरीक्षण

By: Dilip Kumar
9/26/2023 4:27:05 PM

राजपाल सिंह आर्य की रिपोर्ट। मण्डलायुक्त रविन्द्र द्वारा मंगलवार को कलक्ट्रेट के नवीन भवन की गुणवत्ता का आकलन किया गया। मण्डलायुक्त मंगलवार ठीक प्रातः 9ः25 बजे कलक्ट्रेट पहुंचे, जहाँ जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान सीडीओ एवं एडीएम भी उपस्थित रहे। मण्डलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान कलक्ट्रेट परिसर में इंटरलॉकिंग पथ, कार्यालय न्यायालय बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी के भवन का सौंदर्यीकरण एवं जीर्णाेद्धार कार्य का लोकार्पण भी किया।
जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने मण्डलायुक्त को नवीन सभाकक्ष, कार्यालय कक्ष, न्यायालय कक्ष का निरीक्षण कराते हुए नवनिर्मित छोटे नवीन सभागार के निर्माण एवं उद््देेश्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्य बिना किसी शासकीय बजट के पूरा कराया गया है।

नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय कक्ष एवं न्यायालय कक्ष की दीवार पर आ रही सीलन के बारे में अधिशासी अभियंता आवास विकास सस्मित कटियार से सवाल किया कि दीवार पर सीलन क्यों है। अधिशासी अभियंता कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। मण्डलायुक्त ने सीलन को दूर करने के निर्देश दिए। तदोपरांत एडीएम सिटी, एडीएम प्रशासन, एडीएम वित्त के कार्यालय कक्ष एवं न्यायालय कक्ष का भी अवलोकन किया। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि आवास विकास विभाग द्वारा परिसर में बनाई गई सड़क काफी खराब थी, जिसकी मरम्मत कराते हुए चलने योग्य बनाया गया है। भवन में जगह-जगह एक्सपेंशन जॉइंट खुले हुए थे, जिससे नवीन भवन की सौंदर्यता प्रभावित हो रही थी। उसे भी कार्यदाई संस्था से दुरुस्त कराया गया है।

मण्डलायुक्त ने नवीन भवन में स्थापित जे ए बाबू का कार्यालय, नवनिर्मित संयुक्त कार्यालय (आयुध लिपिक, बिल लिपिक, सामान्य लिपिक, ग्रामीण सीलिंग, इआरके, एमसी प्रथम पटल) का भी निरीक्षण कर पत्रावलियों के रखरखाव एवं साफ सफाई की तारीफ की। गलियारे से होते हुए पुराने भवन की तरफ निकले तो जिलाधिकारी द्वारा मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कर कराये गए गोल पार्क की सुंदरता को काफी देर तक पलक झपकाए बिना देखकर बोले कि कलक्ट्रेट का रख-रखाव वास्तव में काफी बेहतर है। जिलाधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानों पर सम्मानित अधिवक्तागण बेतरतीब ढंग से इधर उधर अपने बस्ते लगाए हुए थे। परंतु जब उनसे संवाद और समन्वय किया गया तो वह अपने चैम्बर को उचित स्थान पर ले गए। उनके सहयोग और सकारात्मक दृष्टिकोण से ही यह क्षेत्र इतना आकर्षक हो सका। डीएम ने बताया कि खाली पड़ी भूमि जो अनुपयोगी होने के चलते वहाँ कूड़ा करकट डाला जाने लगा था, उधर किसी का आना-जाना तो दूर कोई देखता भी नही था।

पर्यावरण संरक्षण एवं नारी शक्ति के सम्मान में ’’अमृत शक्ति वाटिका’’ का निर्माण कराते हुए महिला कार्मिकों को वाटिका के रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसका उनके द्वारा रखरखाव भी किया जा रहा है। तदोपरांत आयुक्त ने सूर्य रथ मन्दिर, एनआईसी मीटिंग हाल, ईडीएम कक्ष, नवनिर्मित शौचालय, अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, आपूर्ति कार्यालय, पुराना कलक्टर न्यायालय, अभिलेखागार, पटवार फंड, न्यायिक अभिलेखागार का निरीक्षण करते हुए सम्पूर्ण कलक्ट्रेट परिसर की स्वच्छता की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

मंडलायुक्त रविन्द्र ने जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह द्वारा बिना किसी शासकीय बजट से कराए गए मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसा कलक्ट्रेट परिसर जल्दी देखने को नहीं मिलता है। इसके लिए जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की कार्यकुशलता की जितनी प्रसंशा की जाए कम ही है। अभिलेखों के अभिलेखीकरण एवं उचित रख-रखाव पर भी मंडलायुक्त ने संतोष प्रकट करते हुए कहा कि कलेक्ट परिसर की साफ सफाई, पत्रावलियों का उचित रखरखाव, पटल कार्मिकों की सादगी एवं पहनावा, मधुर व्यवहार से समाज के हर व्यक्ति तक शासन की जनकल्याणकारी लाभपरक योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन होता दिखाई दे रहा है।

नवीन परिसर भवन के गुणवत्तापूर्ण निर्माण की जाँच के दौरान अभिलेखों का अवलोकन करते हुए पाया गया कि एस्टिमेट के अनुसार 10 करोड़ 41 लाख की लागत से निर्माण कार्य आरम्भ किया गया था। अधिशासी अभियंता आवास विकास सस्मित कटियार ने बताया कि पुनरीक्षित आगणन में यह बजट 18 करोड़ 36 लाख तक पहुंच गया था। बजट का पुनरीक्षण वर्ष 2015 में किया गया। कलक्ट्रेट परिसर भवन 6 अक्टूबर 2018 को हैंडओवर किया गया। जिलाधिकारी ने बताया की कार्यदायी संस्था आवास विकास द्वारा शौचालय एवं साइकिल स्टैंड का निर्माण नहीं कराया गया था, परंतु वर्तमान में उनके द्वारा निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया है। हैंडओवर होना शेष है, जिस पर मंडलायुक्त ने जगह-जगह आ रही सीलन की समस्या को दूर करते हुए नवीन कार्य हैंडओवर करने के निर्देश दिए।

एस्टीमेट के अनुसार कलक्ट्रेट परिसर में फायर फाइटिंग एवं अन्य स्थानों पर जल उपयोग के लिए ओवरहेड टैंक बनाया जाना था, परंतु कार्यदायी संस्था द्वारा 5000-5000 लीटर क्षमता की दो पानी की टंकियां रखा जाना पाया गया। साइड डेवलपमेंट के नाम पर भी कार्य नहीं होना पाया गया। सीमेंट की बेंच भी नहीं लगाई गई। अधिशासी अभियंता द्वारा कैंटीन बनाए जाने के लिए 5256000 की धनराशि सरेंडर किए जाने की भी जानकारी उपलब्ध कराई गई। मंडलायुक्त ने पाया कि कलक्ट्रेट भवन के बरामदों में कहीं अधिक चौड़ाई में खंबे बनाए गए हैं, जबकि भवन में इतना लोड नहीं है।

अभिलेखीय जांच के दौरान थर्ड पार्टी जांच रजिस्टर भी अधिशासी अभियंता नहीं दिखा सके। अंत में उन्होंने जिलाधिकारी एवं अधिशासी अभियंता आवास विकास को निर्देशित किया कि नवीन कार्यों का हैंडओवर जल्द से जल्द लिया जाए, जो कार्य होना शेष हैं उनको पूरा कराया जाए। सीलन की समस्या भी दुरुस्त किया जाए, इससे भवन की आयु कम होती है।


related topics

तिलक, पुष्पवर्षा से अभाविप ने किया डीयू फ्रेशर्स का अभिनंदन

7/28/2026 9:14:24 PM

दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More

हृदय स्वास्थ्य पर कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति की ऑनलाइन परिचर्चा सफल

7/28/2026 8:12:19 AM

कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More

प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया: राज भूषण चौधरी

7/28/2026 8:06:11 AM

प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More

मेरा स्कूल के दिनों से ही फुटबॉल खेल के प्रति आकर्षण रहा है:अनय मिश्रा

7/16/2026 3:18:50 PM

अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More

ऑल कायस्थ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन, समाजसेवा के मिशन को मिलेगा नया विस्तार

7/14/2026 9:22:51 PM

ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More

भारत टेक्स 2026:भारतीय वस्त्र उत्कृष्टता से बुना वैश्विक विकास का तानाबाना

7/14/2026 9:12:02 PM

भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More

देशभक्ति से सराबोर रहा कारगिल समारोह

7/14/2026 9:07:29 PM

कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति को नमन करते हुए श्री राम सेवा संस्थान ..Read More

होमियोपैथी दवाओं पर WHO-GMP मानक लागू हों: चंचल चंद्र देब

7/14/2026 9:03:07 PM

डॉ. एससी.देब होमियो रिसर्च लेबोरेटरी प्राइवेट लिमिटेड ने नई दिल्ली स्थित द ललित होटल म ..Read More

Logistics Key to Mining Competitiveness: Dr Saraswat

7/10/2026 7:50:51 PM

India's logistics cost for the mining and metals sector may be far closer to 8 per cen ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • एथेनॉल से सिर्फ गाड़ियां ही नहीं चलेगी, घर के चूल्हे भी जलेंगे

    7/29/2026 10:09:18 PM
    नई दिल्ली
  • तिलक, पुष्पवर्षा से अभाविप ने किया डीयू फ्रेशर्स का अभिनंदन

    7/28/2026 9:14:24 PM
    नई दिल्ली
  • पथप्रसंग :जब पुरी में नहीं मिलते जगन्नाथ...अलारनाथ बुला लेते हैं

    7/28/2026 2:37:49 PM
    ओडिशा
  • हृदय स्वास्थ्य पर कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति की ऑनलाइन परिचर्चा सफल

    7/28/2026 8:12:19 AM
    नोएडा
  • प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया: राज भूषण चौधरी

    7/28/2026 8:06:11 AM
    नई दिल्ली
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED