छतारी हेल्थ केयर का वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने किया शुभारंभ

By: Dilip Kumar
9/28/2023 8:30:52 PM
अलीगढ़

राजपाल सिंह आर्य की रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ब्रज प्रांत के नेता व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता योगेश दीक्षित ने गुरुवार को छतारी हेल्थ केयर सेंटर, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनवर अकील की पत्नी डॉक्टर गजाला यासमीन द्वारा संचालित अस्पताल का शुभारंभ किया। उनका उद्देश्य मानव सेवा एवं गरीब परिवारों को अच्छी स्वास्थ्य सेवा देना है जिसमें महिलाओं से संबंधित सभी बीमारियां का इलाज रियायती दर पर किया जाएगा। छतारी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी दूर की जाएगी।

हेल्थ केयर सेंटर का शुभारंभ करते हुए योगेश दीक्षित ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वास्थ्य संबंधी सरकार द्वारा पूर्ण नहीं किया जा रहे हैं। इस केयर सेंटर से गरीब मजदूर किसानों के कमजोर वर्ग की महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी।  इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनवर अकील, राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रतिमा सिंह, पूर्व विधायक प्रत्याशी अतरौली धर्मेंद्र लोधी,  पीसीसी सदस्य वीरी सिंह बंजारा, सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव रामगोपाल रैना, अजय शर्मा, ब्रज सिंह राणा, आंनद पाल, हेमत शर्मा, रूपेश पाठक, अमित उपाध्याय, एडवोकेट प्रमोद लोधी आदि सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे। केयर सेंटर की डॉक्टर गजाला यासमीन ने अतिथियों का स्वागत किया।


comments