Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

बर्लिन में खिताब की दावेदार है कर्नाटक की प्रतिभाशाली टेनिस खिलाड़ी इरम्मा

By: Dilip Kumar
6/18/2023 11:39:15 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में 17 से 25 जून तक आयोजित किए जा रहे स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स 2023 के लिए भारत ने 198 एथलीटों और यूनीफाइड पार्टनर्स तथा 57 कोचों का एक दल रवाना किया है, जो 16 खेलों में अपनी दावेदारी पेश करेगा। कर्नाटक की इरम्मा, बर्लिन में स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड समर गेम्स 2023 में टेनिस में हिस्सा लेने वाली भारतीय एथलीटों में से एक होंगी। उत्तरी कर्नाटक के बेल्लारी जिले के तारानगर के छोटे से गांव में पली-बढ़ी 22 वर्षीय इरम्मा का खेलों के प्रति बहुत कम एक्पोजर था। उनके माता-पिता किसान हैं। ये इरम्मा के साथ-साथ और दो संतानों की देखरेख करते हैं। इरम्मा जन्म से ही पूरी तरह सुन नहीं सकती थी। और बड़े होने पर बोलने में भी असमर्थ हो गई। इससे उनकी चीजों को समझने की समझ कम हो गई। हालांकि, कम्यूनिकेशन कभी भी समस्या नहीं थी, और वह अपने दो भाइयों के साथ, अपना बहुत सारा समय बाहर बिताती थी। वह धूप में दौड़ती थी और जो भी खेल उसके दिमाग में आता था, खेलती थी।

जब इरम्मा लगभग 14 वर्ष की थी, तो उसे उसके चाचा द्वारा निम्न सामाजिक-आर्थिक क्षमता वाले परिवारों के बच्चों के लिए तोरणागल्लू में स्थापित तमन्ना स्कूल में दाखिला करा दिया गया। इसके बाद उसके चाचा ने भी उसे पालने का फैसला किया। बेल्लारी संयंत्र में एक क्रेन ऑपरेटर होने के कारण इरम्मा के चाचा का घर स्कूल के करीब था और इसमें शामिल सभी लोगों के लिए यह एक व्यवहार्य विकल्प था। बहुत जल्द, इरम्मा ने वहां उपलब्ध अधिकांश स्पोर्ट्स फैसिलिटी का लाभ उठाना शुरू किया और खुद को एक मल्टी टैलेंटेड एथलीट के रूप में स्थापित कर लिया। इस स्कूल में साल 2016 से खेल विभाग के अध्यक्ष के तौर पर काम करने वाले राजेश व्हान्ने ने कहा, “उसने एक धावक के रूप में शुरुआत की और फिर दो साल बाद जब वह 16 साल की थी, उसने टेबल टेनिस खेलना शुरू किया।” राजेश वर्ल्ड गेम्स के लिए बर्लिन जाने वाले स्पेशल ओलंपिक भारत दल के टेनिस कोच हैं।

जब वह टेबल टेनिस खेल रही थी तब उसके सामने यह शर्त रखा गया था कि वह इस खेल में अपनी रुचि का विस्तार करे। उसके सामने चुनौती रखी गई कि वह न केवल अपने हाथ-आंख के समन्वय का उपयोग कर सके, बल्कि अपनी शारीरिक क्षमताओं का भी अधिकतम उपयोग कर सके। उसे टेनिस कोर्ट पर धकेल दिया गया, और लगभग तुरंत ही वह इस खेल में माहिर हो गई। राजेश स्वीकार करते हैं कि पहले कुछ दिन उसके लिए कठिन थे। राजेश ने कहा कि वह नहीं जानती थी कि कैसे सर्विस करनी है, और डबल हैंड बैकहैंड कैसे लगाना है। इसने उसे पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया। लेकिन धीरे-धीरे, राजेश और इरम्मा ने साथ मिलकर काम किया और इस खेल की बारिकयों को सीखा।

वर्ल्ड गेम्स में इरम्मा एकल, महिला युगल और मिश्रित युगल में भाग लेंगी। एसओ भरत का चार सदस्यीय टेनिस दल बहुसांस्कृतिक है। इरम्मा के साथी अनमोल त्रिशूर से हैं। और इस टीम में शामिल अन्य दो लड़के हरियाणा और दिल्ली से हैं। राजेश के पास एथलीटों के साथ बिताने के लिए सीमित समय था, ऐसे में वह नहीं चाहते थे कि इससे खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रभावित हो। राजेश ने कहा, "वे इस खेल आयोजन से बहुत पहले अपने इलाके के कोचों के साथ ट्रेनिंग और प्रैक्टिस कर रहे थे और मैं देख सकता हूं कि उनमें से प्रत्येक के पास स्किल है। मेरा काम सिर्फ उन्हें अच्छा खेलने का विश्वास दिलाना है।” इरम्मा के लिए, लक्ष्य थोड़े अलग हैं। यह भारत के बाहर उनकी पहली यात्रा है। वह इसे लेकर खासी उत्साहित हैं और देश के लिए पदक जीतना चाहती हैं। और फिर वह नौकरी पाने के लिए अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर लोगों का ध्यान आकर्षित करना चाहती हैं।

एक जीवंत, लगातार मुस्कुराते हुए चेहरे के भीतर एक जुझारू खिलाड़ी छुपा हुआ है। राजेश का कहना है कि टेनिस ने इरम्मा के व्यक्तित्व में एक नया निखार जोड़ा है। बकौल राजेश "वह थोड़ी शर्मीली, हमेशा जिज्ञासु लेकिन कुछ हद तक खुद के प्रति सचेत रहने वाली थी। वह वास्तव में लोगों के साथ जुड़ने की कोशिश भी नहीं करती थी। यह सब शब्दों के साथ बातचीत करने में असमर्थता और सांकेतिक भाषा का उपयोग करने वाले लोगों की कमी के कारण हुआ। लेकिन जैसा कि बार-बार कहा जाता है कि कि खेलों में आने के लिए किसी भाषा की आवश्यकता नहीं होती है, वह इसमें आकर खुलने लगी है।” राजेश ने हंसते हुए कहा, "हम एक दूसरे के साथ पूरी तरह से बातचीत कर सकते हैं। वास्तव में, हम अर्थहीन बकबक भी कर लेते हैं। टेनिस की भाषा सरल और सीधी है। हम इसमें एक दूसरे से स्पष्ट रूप से बात कर सकते हैं।”


related topics

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

10/7/2025 8:22:10 PM

इंडियन ऑयल न्यू दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरालंपिक एथलेटिक्स चैम्पियनशिप रविवार को समाप्त हो ..Read More

इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

9/14/2025 10:47:04 PM

इंडियन ऑयल नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ऐ ..Read More

प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

10/14/2024 5:17:49 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी सीजन 11 चैंपियन का खिताब जीतने के अ ..Read More

बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

4/17/2024 8:00:49 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व की नंबर 2 बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैक ..Read More

चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

2/2/2024 11:20:06 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी लीग में राजधानी का गौरव- दबंग दिल्ल ..Read More

YKK और Real Madrid फाउंडेशन ने गरीब बच्चो के लिए फुटबॉल ट्रेनिंग कैंप लगाया

11/4/2023 10:11:34 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नए उभरते फुटबॉल खिलाड़ियों को उचाइयो तक पहुंचने ..Read More

इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम:श्रीलंका को 302 रन से हराया

11/2/2023 9:32:51 PM

टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया। यह वर्ल्ड कप इतिहास में भा ..Read More

भारत की लगातार छठी जीत:वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को 20 साल बाद हराया

10/29/2023 11:21:22 PM

भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार छठी जीत हासिल की है। टीम ने इंग्लैंड को 100 रन ..Read More

स्पोर्ट्स अकादमी लॉन्च : धवन बोले-डीजेएसए और डाॅ. वन स्पोर्ट्स मिलकर खिलाड़ियों को करेंगे सशक्त 

10/11/2023 12:33:51 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। शिखर धवन ने डीपीएस इंटरनेशनल में देवयानी ज ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • DU के कला संकाय में पुरस्कार वितरण के साथ हुआ "मदारी" का समापन

    2/11/2026 7:32:30 PM
    नई दिल्ली
  • स्कॉच से वोडका तक: आर्डेंट की नई प्रीमियम पेशकश

    2/11/2026 12:13:54 PM
    नई दिल्ली
  • क्रेडाई का फोकस: सतत विकास और कौशल सशक्तिकरण

    2/11/2026 12:09:01 PM
    नई दिल्ली
  • लेबलब्लाइंड® अध्ययन: 33% फूड लेबल दावे गैर-अनुपालक

    2/11/2026 12:05:57 PM
    नई दिल्ली
  • कॉसप्ले 101 वर्कशॉप ने बढ़ाया गुरुग्राम कॉमिक कॉन का क्रेज

    2/10/2026 12:55:48 PM
    गुरुग्राम
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED