बिहार में भी महाराष्ट्र वाला खेला होने जा रहा है। शिक्षक भर्ती का मामला सबसे बड़ा बनता जा रहा है जिसके चलते जेडीयू और आरजेडी के कई विधायक नाराज बताए जा रहे हैं। ऐसे में बिहार की सियासत में कुछ भी हो सकता है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि बिहार में भी महाराष्ट्र जैसा होने खेला होने जा रहा है लेकिन इसबार बीजेपी नहीं बल्कि आरजेडी खेला करेगी। संतोष माझी ने कहा कि तेजस्वी यादव 10 दिनों में मुख्यमंत्री बनेंगे। संतोष मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसलिए विचलित नजर आ रहे हैं। इसलिए अपने विधायकों से चोरी छिपे मिल रहे हैं। ढाई सालों में वह किसी से नहीं मिले और अब वह फोन कर बुला-बुलाकर सभी सांसदों और विधायकों से मिल रहे हैं।
महागठबंधन में इस समय सबसे बड़ी पार्टी राजद है जिसके पास वर्तमान में 79 विधायक हैं। जदयू के विधायकों की संख्या 46 है। तीसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस है जिसके पास 19 विधायक हैं। भाकपा माले के पास 12 और भाकपा तथा माकपा के पास 2-2 विधायक हैं। संतोष मांझी की बात माने तो समीकरण बिगड़ भी सकता है क्योंकि आरजेडी (RJD) के पास 79 विधायक हैं। लेकिन जेडीयू के पास मात्र 46 हैं। जेडीयू चाहकर भी आरजेडी से अलग होकर सरकार नहीं बना सकती है। लेकिन आरजेडी अगर अलग हो जाए तो तेजस्वी के साथ कांग्रेस और वाम दल मिल जाए तो आरजेडी खेमे में कुल 114 सीटें हो जाएंगी। यदि आरजेडी जेडीयू के 24 विधायकों को तोड़ने में कामयाब हो जाती है तो सरकार आराम से बना सकती है। वैसे सरकार बनाने के लिए तो 122 ही चाहिए लेकिन विधायकों को अयोग्य होने से बचाने के लिए 24 विधायक अगर आरजेडी में आ जाते हैं तो खेल बन सकता है। दरअसल, वर्तमान में भाजपा और हम को मिलाकर कुल 82 सीटें हैं। क्योंकि जेडीयू के 40 विधायकों को तोड़ना मुश्किल काम होगा।
सांसद एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवा ..Read More
भारत मंडपम में तीन दिवसीय लगने वाले ऑटो टेक एशिया-2026, जो ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक मोबिल ..Read More
सिक्सइट, देश के सबसे तेजी से उभरते क्रिकेट ब्रांड्स में से एक और क्रिकेट टेनिस बॉ ..Read More
अंतर्राष्ट्रीय पैकेजिंग उद्योग शिखर सम्मेलन (आई एस पी आई -2026) एक प्रमुख वैश्विक नीति ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का पहला एआई-संचालित डिजिटल फूड लेबलिंग Saa ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। सुपरहीरो, फैनडम और पॉप कल्चर गुरुग्राम में छा रहे हैं क्योंकि शह ..Read More