अधिवक्ता निशांत आनंद बने "आप" गुरुग्राम अधिवक्ता लिगल सेल के उपाध्यक्ष

By: Dilip Kumar
7/11/2023 11:58:08 AM
गुड़गांव

राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल के आदेशानुसार, राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक,एवं प्रभारी हरियाणा प्रदेश आम आदमी पार्टी सांसद सुशील गुप्ता ने अधिवक्ता निशांत आनंद को हरियाणा राज्य का लिगल सेल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। हरियाणा राज्य गुरुग्राम के रहने वाले निशांत आनंद ने बताया कि आम आदमी पार्टी सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि मैंने आम आदमी पार्टी की ईमानदारी से चल रही दिल्ली ओर पंजाब की सरकार वहां की जनता के सभी हितकारी किये जा रहे कार्यो को हरियाणा मे जन जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ काम किया।

उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश ही नहीं देश विदेश में 'आप' की हितकारी नीतियों की चर्चा आम होती हैं उन्होंने कहा कि  वही हरियाणा में नियमित बिजली के लिए संघर्ष किया जाएगा। हमारा संकल्प है कि आने वाले चुनावों में आम आदमी पार्टी हरियाणा में सरकार बनाने की मुख्य भूमिका मे होगी। उन्होंने राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, सांसद व हरियाणा प्रभारी डॉ. सुशील कुमार गुप्ता एव राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक का आभार प्रकट करते हुए कहा की पार्टी ने मुझपर विश्वास किया है, उन पर खरा उतरने के लिए तन मन धन पार्टी की जीवंत सेवा करूंगा। एडवोकेट निशांत आनंद को एक भव्य समारोह मे गुरुग्राम राज्य के लिगल सेल में उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र देकर प्रभारी सुशील गुप्ता ने बताया कि आम आदमी पार्टी ही हरियाणा की जानता के सभी मुद्ददों को हाल कर सकती है, वही अधिवक्ता सेल गुरुग्राम का उपाध्यक्ष निशांत आनंद को बनाये जाने पर पार्टी को ओर मजबूती मिलेगी।


comments