कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जाटव चेतना समिति (रजि), करोल बाग, दिल्ली द्वारा स्कूली विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन श्री गुरु तेग बहादुर खालसा स्कूल, देव नगर, करोल बाग, नई दिल्ली में किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 55 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आरंभ प्रातः 10.30 बजे हुआ और दोपहर बाद विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में निम्नलिखित मुख्य अतिथियों ने भाग लेकर सभी छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया|
मुख्य अतिथियों के रूप में प्रो. मनोज कुमार कैन,पीजीडीएवी कॉलेज दिल्ली विश्वविधालय। डा. भीम सिंह, पूर्व प्रधान जाटव चेतना समिति। संजय राजपाल,अधिवक्ता, उच्च न्यायालय दिल्ली। कमल किशोर, पूर्व प्रधान रविदास जन्मोत्सव कमेटी दिल्ली। आंनद लाल, कानूनी सहलाकार। होपेंदर प्रकाश विकल,पूर्व प्रधान डा. अंबेडकर जन्मोत्सव कमेटी दिल्ली ने शामिल होकर छात्रों को सम्मानित किया ।साथ ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। इस चित्रकला प्रतियोगिता में 9वीं लेकर 12वीं कक्षा तक ने विद्यार्थियों ने भाग लेकर महात्मा बुद्ध;संत रैदास ;बाबा साहब और सावित्रीबाई फुले के बहुत सुंदर- सुन्दर चित्र बनाएं। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं के नाम और श्रेणी इस प्रकार है:-
कक्षा 9से -उर्वशी राज -प्रथम,अनू- द्वितीय, सूर्यांशी राज -तृतीय ।
कक्षा 10 से-तनिष्का वर्मा और सपना-प्रथम, साजिया खातून और महक - द्वितीय ,अंशदीप और लीना -तृतीय ।
कक्षा 11से अराधना सरोहा और अराधना-प्रथम,प्रीत और श्रेष्ठी- द्वितीय ,अयूस सिंह और जागृति-तृतीय
कक्षा 12 से तनेया और कोमल -प्रथम, तनिशा चांदोलिया और कनिष्का -द्वितीय स्थान ,उषा-तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जाटव चेतना समिति (रजि.) करोल बाग, दिल्ली के संस्थापक तीर्थ बाबू ने कार्यक्रम का सुंदर संचालन किया साथ ही सभी सम्मानित अतिथियों का धन्यवाद भी किया । इस आयोजन में बहुत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। इनमें प्रमुख रूप से समिति के प्रधान संजय गौतम ; महामंत्री चंद्र नीम और समस्त पदाधिकारीयों के साथ- साथ सदस्यों ने भी अपनी भागीदारी दी ।
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More
कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति को नमन करते हुए श्री राम सेवा संस्थान ..Read More
डॉ. एससी.देब होमियो रिसर्च लेबोरेटरी प्राइवेट लिमिटेड ने नई दिल्ली स्थित द ललित होटल म ..Read More
India's logistics cost for the mining and metals sector may be far closer to 8 per cen ..Read More