अक्षय पात्र फाउंडेशन सुद्दोवाला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूरी श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पूरा कार्यक्रम स्थल हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, बोलो बांके बिहारी लाल की आदि जयघोष से गूंजते रहे। हॉल में सजी झांकियों, नृत्य व भजन मंडलियों ने माहौल को पूरी तरह से श्रीकृष्णमय बनाए रखा। लड्डू गोपाल अभिषेक के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। श्रद्धालुओं ने श्री राधा कृष्ण को झूला झुलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विशेष महाभिषेक में बढ़चढ़ कर भाग लिया। सबसे पहले पंचामृत अभिषेक, तदुपरांत फलोदक अभिषेक, गंधोतक अभिषेक, औषधियों यानि जड़ी-बूटियों से अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान को हल्दी का लेप लगाया गया और आरती की गई। इसके बाद अभिषेक और फिर भगवान का पुष्पाभिषेक किया गया। सभी प्रकार के अभिषेक संपन्न होने के बाद भगवान ने नए पोशाक धारण किए। भगवान को महाभोग लगाया गया। वैनतेय दास प्रभु के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ भगवान का महाभिषेक किया गया।
भजनों पर झूमे भक्तगण
इस मौके पर भजन मंडली ने श्री कृष्ण लीला का जमकर गुणगान किया। इनके भजनों ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। सभी भक्तजन नाचने को मजबूर हो गए। सभी ने भजनों का खूब आनंद लिया। प्रसिद्ध संगीतकार की टीम ने गौड़ीय कीर्तन एवं महामंत्र कीर्तन से श्रद्धालुओं में जोश भर दिया। समूचा पंडाल श्री कृष्ण लीला में मंत्रमुग्ध रहा। इसके अलावा कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिर के स्वंयसेवकों ने कृष्ण भजनों से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
वृंदावन चंद्रोदय मंदिर का वीडियो प्रदर्शन
वीडियो के माध्यम से वृंदावन चंद्रोदय मंदिर के निर्माण कार्य को दिखाया गया। मथुरा के वृंदावन में दुनिया में अब तक का सबसे विशाल, भव्य और ऊंचा मंदिर बनाया जा रहा है। भगवान कृष्ण को समर्पित इस मंदिर का नाम वृंदावन चन्द्रोदय मंदिर है। इस मंदिर की नींव दुनिया की सबसे उंची इमारत बुर्ज खलीफा से भी तीन गुना गहरी होगी। भगवान कृष्ण की लीला भूमि पर बन रहे चन्द्रोदय मंदिर का पहला साउथ विंग बनकर तैयार हो गया है। इस मंदिर की कल्पना श्रील प्रभुपाद ने की थी, जब वह भारत यात्रा के दौरान वृन्दावन आये थे। मंदिर का पहला ब्लॉक बनकर तैयार हो चुका है। इसमें राधा-कृष्ण की मूर्ति भी स्थापित की जा चुकी हैं। 70 मंजिला मंदिर की ऊंचाई 210 मीटर होगी। साथ ही गुरुग्राम के सेक्टर 43 में बनने वाले हरे कृष्ण मंदिर के निर्माण प्रक्रिया को वीडियो के माध्यम से दिखाया गया।
इस मौके पर मंदिर के अध्यक्ष आदरणीय प्रभु जी द्वारा प्रवचन दिया गया। जिसमें कृष्ण लीला एवं कृष्ण संदेश दिया। प्रवचन के बाद अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में भगवान का धूप, दीप,अर्घ्य,वस्त्र,पुष्प,चामर एवं व्यजन से भगवान की आरती की गई।
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्व ..Read More
जीतो न्यू दिल्ली चैप्टर द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य आयोजन का स ..Read More
भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इंडिया रबर एक्सपो 2026 के तीसरे दिन व्यावसायिक गतिविध ..Read More
सभी के लिए उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ..Read More
धार्मिक परंपराओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की पहल के तहत ‘हरित बड़ा मंगल अभि ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय पशु चिकित्सा संघ (IVA) ने राष्ट्रव्यापी ..Read More
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की वार्षिक साधारण सभा 2026 का उद्घाटन सत्र 3 अ ..Read More
भारत में किफायती पीडियाट्रिक कार्डियेक केयर की उपलब्धता में मौजूद कमी के बीच कसौली रिद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। ऑटिज़्म सेंटर फॉर एक्सीलेंस ने स ..Read More