उत्तराखंड की परंपरागत फसलों एवं भोजन का उत्सव गढ़ भोजदिवस सोमवार को अक्षय पात्र फाउंडेशन ने प्रदेश में 500 सौ से अधिक स्कूलों में मनाया। इस दौरान फाउंडेशन की ओर से जाने वाले मिड डे मील में तीस हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को भोजन में नौरंगी दाल, चावल तथा झंगोरे की खीर परोसी गई। अक्षय पात्र फाउंडेशन के प्रबंधक दीपक चुघ ने बताया कि राज्य सरकार हर साल सात अक्टूबर को गढ़ भोज दिवस मनाती हे। इसी के तहत पीएम पोषण यानी मिड डे मील योजन के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों में अपनी केंद्रीकृत किचन के माध्यम से गढ़ भोज बच्चों को परोसा गया। स्कूल में कार्यरत शिक्षक और समन्यवक ने बताया कि सोमवार को अक्षय पात्र फाउंडेशन की ओर से परोसी गई नौरंगी दाल, चावल तथा झंगोरे की खीर काफी पौष्टिक और स्वादिष्ट थी। बच्चों ने खाने का आनंद लिया।
बता दें कि राज्य बनने के बाद राज्य आंदोलन का सूत्र वाक्य रहा कोदा, झंगौरा, खाएंगे उत्तराखंड बनाएंगे, नारे को साकार करने के लिए द्वारिका प्रसाद सेमवाल के नेतृत्व में वर्ष 2000 से गढ़भोज अभियान शुरू किया गया। अभियान ने उत्तराखंड के परंपरागत भोजन को थाली और आर्थिकी का माध्यम बनाकर मुख्यधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया। इसके दो मकसद थे – लोगों में उत्तराखंड के पारंपरिक भोजन का स्वाद विकसित करने में मदद कर राज्य की संस्कृति को जिंदा रखना और स्थानीय फसलों विशेषकर बाजरे जैसे मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देना।
दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का पहला एआई-संचालित डिजिटल फूड लेबलिंग Saa ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। सुपरहीरो, फैनडम और पॉप कल्चर गुरुग्राम में छा रहे हैं क्योंकि शह ..Read More
लेखक नितेश मांगलिक द्वारा लिखित और ड्रीम पब्लिशर्स एवं गाइडिंग सन प्रेस द्वारा प्रकाशि ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रांत के दो दिवसीय 61वें प्रांत अधिवेशन ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक 'वेदांत स्थल' पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और मंत्री दायित्व ..Read More