कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। लालकिला मैदान में आयोजित ख्याति प्राप्त लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया आज श्री हरदीप सिंह पुरी, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री, भारत सरकार ने लीला स्थल पर प्रभु श्री राम की लीला का अवलोकन किया तथा प्रभु श्री रामचन्द्र जी का तिलक कर वंदना की और आशीर्वाद लिया, इस अवसर पर सभी राम भक्तों एवं लीला कमेटियों को दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
लीला के अध्यक्ष अर्जुन कुमार के अनुसार आज गणेश वंदना से लीला का प्रारंभ हुआ, अशोक वाटिका में सीताजी द्वारा हनुमान जी को चूडामणि देकर विदा करना, राम शिविर में हनुमान का आगमन व सीता जी का समाचार देना, रावण दरबार में विभीषण को अपमानित कर निकलना, राम शिविर में विभीषण का स्वागत व राम सेतू निर्माण हेतु शिवलिंग की स्थापना, समुन्द्र तट पर समुन्द्र द्वारा रास्ता न देने पर राम का क्रोध, नल-नील द्वारा सेतू निर्माण, अंगद को शांति दूत बनाकर भेजना, ना मानने पर युद्ध, लक्ष्मण मेघनाद युद्ध व लक्ष्मण मूर्छा, राम विलाप, कालनेमि वध, हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाना तक की लीला का मंचन हुआ।
आप नेता बृजेश गोयल ने आज लीला में रावण पुत्र मेघनाद के किरदार को अपनी ओजस्वी आवाज, दमदार अभिनय से ऐसे अनूठे अंदाज मेंप्र किरदार प्रस्तुत किया कि लीलास्थल पर मौजूद रामभक्तों ने जमकर तालिया बजाई वहीं वैघ सुसेन बने अपोलों हॉस्पीटल के सीनियर डा. अशोक शर्मा ने अपने शानदार अभिनय से वैघ सुसेन किरदार को जीवंत कर दिखाया। राजधानी के जाने माने युवा औदार्य गुप्ता ने लव कुश मंच पर समुद्र देव का बेहतरीन अभिनय कर सभी को आश्चर्य चकित कर दिया। बालिवुड के नामी कलाकार कशिका कपूर, अनुज सैनी और प्रवीण दीक्षित के साथ फिल्म आयुष्मति गीता मेट्रिक पास के डायरेक्टर प्रदीप खेरवार आदि ने लीला पश्चात् प्रभु श्री राम की चरण वंदना के साथ आरती की ।
लीला पश्चात् कमेटी के महासचिव सुभाष गोयल, चैयरमैन पवन गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यभूषण जैन, सौरव गुप्ता, संदीप भूटानी, कोषाध्यक्ष अंकुर गोयल, लीला मंत्री प्रवीण सिंहल आदि सभी पदाधिकारियों ने आये हुए सभी अतिथियों का सम्मान किया और प्रभु श्रीराम की आरती एवं चरण वंदना के साथ लीला सम्पन्न हुई ।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More
कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति को नमन करते हुए श्री राम सेवा संस्थान ..Read More