सहारनपुर रोड स्थित इंजीनियर्स क्लब के ऑडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय शब्दोत्सव एवं बीइंग वुमन के स्वयं सिद्धा सम्मान समारोह के पहले दिन का प्रथम सत्र सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से प्रारंभ हुआ, जिसमें उत्तराखंड के अलावा देश के अन्य प्रांतों से पहुंचे कवि-साहित्यकारों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इसमें मुख्य रूप से कवि अष्टभुजा शुक्ल, सुभाष राय, उषा राय, नलिन रंजन सिंह, संजीव जैन साज, नवनीत पांडेय, रघुवीर शरण शर्मा सहज, मौली सेठ, डॉ रानी श्रीवास्तव, सुशीला टाकभौरे, दीपचंद महावर शादाब, अखिलेश श्रीवास्तव, फरहा फ़ैज़, शिवमोहन सिंह, भावना मिश्रा, राजेश अरोड़ा आदि ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन रंजीता सिंह 'फ़लक', चंद्रमणि ब्रह्मदत्त एवं भारती शर्मा ने किया।
कविकुंभ' संपादक एवं शब्दोत्सव की संयोजक रंजीता सिंह 'फ़लक' ने कहा पत्रिका परिवार की ओर से कवि लीलाधर जगूड़ी को बीएन सिंह स्मृति सम्मान एवं शैल देवी स्मृति सम्मान से समादृत करते हुए कहा कि आज़ के दौर में साहित्यिक पत्रिकाओं के अनवरत प्रकाशन में आने वाली तमाम कठिनाइयां कदम कदम पर राह रोक लेती हैं। यह उनकी साहित्यिक से ज्यादा व्यक्तिगत यात्रा है। इससे उनकी आत्मा संतुष्ट होती है। वह वही कर रही हैं, जो वह जीवन में करना चाहती थीं, इसलिए इस राह का हर संघर्ष उन्हें बौना लगता है। वह 'कविकुंभ' और शब्दोत्सवों के माध्यम से अपनी साहित्यिक यात्रा में नई प्रतिभाओं की ताकत बनना चाहती हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्व ..Read More
जीतो न्यू दिल्ली चैप्टर द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य आयोजन का स ..Read More
भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इंडिया रबर एक्सपो 2026 के तीसरे दिन व्यावसायिक गतिविध ..Read More
सभी के लिए उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ..Read More
धार्मिक परंपराओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की पहल के तहत ‘हरित बड़ा मंगल अभि ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय पशु चिकित्सा संघ (IVA) ने राष्ट्रव्यापी ..Read More
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की वार्षिक साधारण सभा 2026 का उद्घाटन सत्र 3 अ ..Read More
भारत में किफायती पीडियाट्रिक कार्डियेक केयर की उपलब्धता में मौजूद कमी के बीच कसौली रिद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। ऑटिज़्म सेंटर फॉर एक्सीलेंस ने स ..Read More