कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए सबसे जरूरी है, लोगों के दिल में बराबरी का एहसास होना। दिल्ली वास्तव में एक ऐसा शहर या राज्य है, जहां पर देश भर के हर कोने में बसने वाले लोग रहते हैं। समझना होगा, जब कभी किसी भी कोने का सम्मान और सुरक्षा प्रभावित होती है तो इस भावना को जबरदस्त चोट पहुंचती है, उसी भेदभाव को दूर करेगी राष्ट्रीय मानव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम.योगेश शेट्टी नें आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव मे अभी 25, विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने कि घोषणा करते हुए अपना घोषणा पत्र जारी करतें हुये 10उम्मीदवारों के नाम भी घोषित किये।
एम शेट्टी नें बताया कि दिल्ली कि मौजूदा केजरीवाल कि सरकार नकारा और भ्रष्टाचार मे लिप्त सरकार हैं, महिला सुरक्षा के नाम पर् कुछ नहीं किया उन्होने बताया किऐसा कई बार देखने में आया है कि बीते वर्षों के दौरान उत्तर-पूर्व की छात्राओं और छात्रों के बड़सुलूकी हुई। मगर दुर्व्यवहार की इन घटनाओं की गूंज दिल्ली विधानसभा में कहीं भी सुनने को नहीं मिली, उनकी आवाज कभी नहीं उठी। यही हश्र दक्षिण भारतीयों के साथ भी होता है तो कमोवेश बंगाली समुदाय भी इससे अछूता नहीं रह गया है। यह हालात सचमुच बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
राष्ट्रीय मानव पार्टी गुजरात से लेकर पश्चिम बंगाल तक के समुद्र तटीय (तेलंगाना समेत) राज्यों और पूर्वोत्तर भारत के सभी सात राज्यों के लोगों के हक और हुकूक की बात करती है, क्योंकि दिल्ली असेंबली में उनकी कोई आवाज नहीं है। सियासी दलों ने कभी उनकी आवाज बनने की जहमत नहीं उठाई, बल्कि हमेशा वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है। एम शेट्टी नें कहा कि हम इस आवाज को पुरजोर ताकत के साथ दिल्ली विधानसभा में उठाना चाहते हैं और देश के सियासी मंच पर लाकर राष्ट्रीय एकता अखंडता को मजबूत आधार देने की मंशा रखते हैं। लिहाजा पार्टी ने आगामी दिल्ली चुनाव में अपने 25 प्रत्याशियों को उतारने फ़ैसला किया है। पार्टी का स्पष्ट तौर पर मानना है कि साउथ, ईस्ट और नॉर्थ- ईस्ट के लोग दिल्ली में केवल वोट बैंक नहीं है, बल्कि पूरी तरह से भारतीय हैं और अपने बराबरी के अधिकार और कर्तव्य को अच्छी तरह से जानते और पहचानते हैं। राष्ट्रीय मानव पार्टी उनकी आवाज है यही हमारी मंशा है और यही हमारा मिशन भी।
नई दिल्ली से कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। रेल मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षे ..Read More
अगर आप भी अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं तो ये खबर आपके बेहद काम की है. रेलवे के तरफ से य ..Read More
अगर आप एक साथ कई लोगों का रेलवे रिजर्वेशन कराना चाहते हैं तो यह इतना आसान नहीं होगा, भ ..Read More
आप में से अधिकतर लोगों ने न जाने कितनी बार ट्रेन से सफर किया होगा. लोकल ट्रेन से लेकर ..Read More
देश में ट्रेनों के लेट होने की समस्या काफी आम है। देश के भीतर ट्रेन रूटों की संख्या कम ..Read More
अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो ये जानकारी आपके लिए बहुत ही आवश्यक है. आपने ट्रेन में ..Read More
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अब तक कई अहम कदम उठाए हैं। ट्रेन में सफर कर ..Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 8 नई ट्रेनों की शु ..Read More
भारतीय रेल ने गुरुवार को उन रिपोर्ट्स का खंडन कर दिया, जिसमें कहा गया था कि रेलवे अब म ..Read More