होली रंगों का त्यौहार हैं सभी समाज का सम्मान करें : अनिल गुप्ता

By: Dilip Kumar
3/15/2025 7:00:00 PM
नई दिल्ली

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। वसंत बहार मे होली का उत्सव सर्व धर्म एकता,और भेद भाव मिटाकर एक दुसरे के सम्मान का पर्व हैं होली, यह कहना हैं आदित्य केयर एन्ड एजुकेशन सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व विख्यात समाज सेवी अनिल गुप्ता का दो दिवसीय होली उत्सव मे सभी समाज के लोगो नें बढ़चढ़ कर भाग लिया। अनिल गुप्ता नें अपने कार्यालय पुष्प विहार के प्रागण मे वसंत उत्सव के साथ 12 से 14मार्च तक होली का पवन पर्व धूमधाम से मनाया,इसमें पुष्प विहार, के साथ आसपास के इलाकों से भी आरडब्लूए, समाज सेवी, राज नेता,कई सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

विश्व विख्यात समाज सेवी अनिल गुप्ता नें बताया कि 12मार्च को होली का रंगारंग कार्यकर्म सुबह से शुरू हुआ जिसमे महिलाएं, बच्चें, बूढ़े, युवाओं नें बड़ी संख्या मे धूमधाम से संगीत मयी रंग बिरंगे ग़ुलाल,फूलों के साथ हर्षोल्लास से होली खेली, 13मार्च को होलिका दहन पूजा का उत्सव मनाया गया, आने वालों सज्जनों को प्रशाद दिया गया, इस दिन बच्चों को पिचकारियां, रंग ग़ुलाल, खिलौने भी दिए गये। गुप्ता ज़ी नें बताया कि सांगितय रंगा रंग होली पर्व सर्व धर्म संभाव से मनाया गया, जिसे सभी धर्मों के सम्मानित नेता समाज सेवी, आरडब्लूए के सदस्य, सरकारी अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे, महिलाओं और बच्चों नें नाच गाने गा कर होली के रंगों मे चार चाँद लगा दिए।आये हुये सभी लोंगो के लिये मिठाई, गुजिया, जल पान का भी प्रबंध किया गया था।

बता दे, विश्व विख्यात समाज सेवी पुष्प विहार वाले अनिल गुप्ता गत कई वर्षो से आदित्य केयर एन्ड एजुकेशन सोसायटी के माध्यम से सभी धर्मों के त्यौहार, खेल कूद प्रतियोगिता, जरूरतमंदो की मदद, गरीब बच्चों को शिक्षित करने, विकलांगो को व्हीलचेयर देने के साथ गरीबों को सभी धार्मिक स्थलों की मुफ्त धार्मिक यात्रा भी करवाते रहते हैं।


comments