“योगा संगम” कार्यक्रम का भव्य एवं सफल समापन
By: Dilip Kumar
6/21/2025 12:30:30 PM
आनंदमय भारती फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर “योगा संगम” कार्यक्रम का आज भव्य एवं सफलता पूर्वक समापन हुआ। यह आयोजन डॉ. राजेन्द्र प्रसाद पार्क, वेस्ट विनोद नगर में प्रातः 6:00 बजे से प्रारंभ होकर 8:00 बजे तक चला, जिसमें सैकड़ों योग प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र को संबोधन के लाइव प्रसारण से हुई, जिसके उपरांत सभी प्रतिभागियों ने कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अंतर्गत सामूहिक योगाभ्यास किया। इस अवसर पर विशेष रूप से “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” की संकल्पना को साकार करते हुए लोगों को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ:
• सामूहिक योगाभ्यास
• योग प्रशिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन
• आयुष मंत्रालय द्वारा समर्थित वीडियो स्क्रीन पर प्रसारण
• बच्चों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की विशेष भागीदारी
कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों एवं भागीदारों को आनंदमय भारती फाउंडेशन की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया। संस्था ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी आयोजनों को जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।
संस्था प्रमुख एवं समाजसेवी श्री बसंत कुमार झा ने कहा –
“योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन की एक जीवनशैली है। ‘योगा संगम’ के माध्यम से हमने लोगों को स्वास्थ्य और संस्कार दोनों से जोड़ने का प्रयास किया है।”
“एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” – सम्पूर्ण जीवन शैली की ओर एक कदम। साथ ही साझा करते हुए अपार हर्ष के साथ आनंदमय भारती फाउंडेशन द्वारा आयोजित सफल “योग संगम” कार्यक्रम के उपरांत आयुष मंत्रालय द्वारा संस्था को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।
यह सम्मान आप सभी के सहयोग, सहभागिता और विश्वास का परिणाम है। आपके बिना यह संभव नहीं होता। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था के पदाधिकारीयों का बहुत योगदान है। साथ ही संस्था से जुड़े कार्यकर्ता और समाज के बड़े बुजुर्ग एवं महिलाओं बच्चों का बहुत योगदान है। सहयोगी संस्था मात्यम फाउंडेशन का भी काफी योगदान है। आप सभी का हृदय से धन्यवाद बहुत आभार।