कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। हरियाणा पुलिस ने सेवा पखवाड़ा के तहत समाज सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते हुए जिला पलवल के एस पी वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में हथीन में पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज के सहयोग एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर का संयोजन हथीन एस एच ओ हरी कृष्ण, क्लब के मुख्य संयोजक आर्यवीर विकास मित्तल, सह संयोजक अल्पना मित्तल ने किया ।शिविर का उद्घाटन हथीन के डीएसपी महेन्द्र सिंह ने रिबन काटकर किया। उन्होंने रक्तदाताओं को बैच लगाकर सम्मानित किया और उनकी निस्वार्थ सेवा भावना को सराहा।उन्होनें यह भी कहा कि रक्तदान जीवनदान है और पुलिस केवल कानून-व्यवस्था की रखवाली तक सीमित नहीं, बल्कि मानवता की सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है।
शिविर में हथीन थाने के पुलिस अधिकारी , कर्मचारी एवं आम नागरिकों पूरे उत्साह और समर्पण भाव से शामिल होकर 62 युनिट रक्त एकत्रित किया। शिविर संयोजक हरी कृष्ण, विकास मित्तल एवं अल्पना मित्तल ने सभी रक्तमित्रों का धन्यवाद करते हुए कहा कि पुलिस विभाग की यह पहल को समाज सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि, “आज हमारे जवानों ने जिस समर्पण के साथ रक्तदान किया है, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। यह शिविर पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास को और मजबूत करेगा।” रक्तदान न केवल मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, बल्कि यह आत्मिक संतोष भी देता है।इस अवसर पर समाजसेवी नरेश चौधरी,पी एस आई सुनील, विजयपाल, विनोद रामनिवास, सित्तु, विकास, मनदीप, कृष्ण सहित डा. नरेश डागर, नेपाल सिंह, सुमेश, संजीव, रितिक, दीपक,पुजा आदि ने विशेष सहयोग दिया।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More