कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, जिसे कौम की एक प्रतिष्ठित संस्था माना जाता था, जिसे हमारे बुज़ुर्गों ने दिल्ली में गुरुधामों की सेवा को सुसंगठित रूप से संभालने, सिखी के प्रचार-प्रसार और सिख परंपराओं की रक्षा हेतु स्थापित किया था। इस कमेटी में कई सम्मानित और कौमी हितों के लिए समर्पित व्यक्तित्वों ने सेवा निभाई है। लेकिन जब से मौजूदा गुट ने सरकारी सरपरस्ती के तहत नियमों की खुल्लम-खुल्ला अवहेलना करके दिल्ली कमेटी पर कब्ज़ा किया है, तब से इन्होंने एक-एक करके हमारी परंपराओं और रिवायतों को मिटाने का मिशन शुरू कर दिया है। इसकी ताज़ा मिसाल है वह आयोजन, जो कौम हर साल दिल्ली फतेह दिवस के रूप में लाल किले पर मनाती है।
इस बार इन आयोजनों के दौरान जो निशान साहिब वहां लहराए जाने थे, वहाँ हमारी पारंपरिक निशान साहिब की जगह दिल्ली कमेटी की ओर से भ्रम पैदा करने के लिए छत्रपति शिवाजी के झंडे से मिलता-जुलता निशान साहिब लहराया गया। यह सिख परंपराओं की सीधी अवहेलना है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हम दिल्ली की समस्त सिख संगत से अपील करते हैं कि संगत सिख परंपराओं की रक्षा हेतु सजग रहे और इन भ्रष्ट, पंथ विरोधी प्रबंधकों से जवाब तलब करे। इसके साथ ही हम शीघ्र ही इस मामले की शिकायत श्री अकाल तख़्त साहिब को सौंपेंगे और सिंह साहिबानों से उचित कार्रवाई की अपील करेंगे। इन शब्दों का प्रगटावा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार जतिंदर सिंह सोनू और सरदार सतनाम सिंह द्वारा जारी संयुक्त प्रेस बयान के माध्यम से किया गया।
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहो ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत ..Read More
इकोसस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन (ESDF) नई दिल्ली द्वारा ग्लोबल एनवायरनमेंट समिट एवं अव ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), दिल्ली द्वारा आज एक प्रेस वार्ता आयोजित कर 29 स ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति द्वारा रविवार को “विद्या गौरव सम्मान 2026” कार्यक ..Read More
अपोलो एथेना, एशिया का पहला ऐसा व्यापक कैंसर सेंटर जो केवल महिलाओं के लिए समर्पित है, न ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्व ..Read More
जीतो न्यू दिल्ली चैप्टर द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य आयोजन का स ..Read More
भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इंडिया रबर एक्सपो 2026 के तीसरे दिन व्यावसायिक गतिविध ..Read More