कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। गुरू हरिक्रिशन पब्लिक स्कूलों पर 400 करोड़ रुपये का कर्ज होने के कारण कौम की संपत्तियों की शुरु हुई नीलामी प्रक्रिया के संबंध में दिल्ली कमेटी द्वारा आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस पर पूर्व कमेटी अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना और मनजीत सिंह जीके की प्रतिक्रिया सामने आई है। दोनों नेताओं ने कमेटी अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका पर बिना तथ्यों के कौम को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उक्त नेताओं ने कालका को विपक्षी नेताओं के खिलाफ संभलकर बोलने की चेतावनी दी और सवाल पूछा कि कालका बताएं कि अगर कमेटी कौम की संपत्तियों का मूल्य लगवाने को तैयार नहीं थी तो फिर कमेटी के वकीलों ने दिल्ली हाईकोर्ट में कमेटी अध्यक्ष और महासचिव की मौजूदगी में मूल्यांकन कर्ता की नियुक्ति के दौरान उसे सहयोग देने का आश्वासन क्यों दिया था?
कालका यह भी बताएं कि जब कौम की संपत्तियों का मूल्य निर्धारित नहीं करवाना था तो दिल्ली कमेटी के संपदा विभाग ने कौम की संपत्तियों की सूची हाईकोर्ट को क्यों सौंपी थी? जी.के. ने दावा किया कि मुझ पर करोल बाग की कथित संपत्ति को बेचने का आरोप लगाने वाले अध्यक्ष और महासचिव ये क्यों भूल जाते हैं कि झूठ बोलने के इसी मामले में वे पहले से ही जमानत पर हैं और इस झूठ को बोलने के लिए उन्हें कोर्ट से सजा मिलनी भी तय है।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More