Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

भारत मंडपम में 1–5 मई तक होगा सबसे बड़ा स्वदेशी मेला

By: Dilip Kumar
12/4/2025 9:50:10 PM
नई दिल्ली

भारतीय व्यापार, वाणिज्य, संस्कृति और नवाचार की उभरती शक्ति को प्रदर्शित करने की ऐतिहासिक पहल करते हुए कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने घोषणा की कि देश का पहला सबसे बड़ा “भारतीय स्वदेशी मेला” 1 मई से 5 मई तक नई दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। स्वदेशी उत्पादों का यह महा-उत्सव भारत में अब तक आयोजित होने वाले सबसे बड़े आयोजनों में से एक होगा, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल”, “लोकल टू ग्लोबल” और “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को सशक्त रूप से आगे बढ़ाएगा।

यह मेला स्वदेशी जागरण मंच, लघु उद्योग भारती, एमएसएमई डेवलपमेंट फोरम तथा देशभर के अनेक प्रमुख राष्ट्रीय व्यापार संगठनों, महासंघों और चैंबरों के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया जाएगा, यह जानकारी नई दिल्ली में हुई कैट द्वारा गठित “स्वदेशी मेला आयोजन बोर्ड” की राष्ट्रीय बैठक में दी गई। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के चेयरमैन डॉ. रामगोपाल गोयल ने की। ज्ञातव्य है की 25 नवंबर को नई दिल्ली में कैट की राष्ट्रीय ट्रेड लीडर्स मीट में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने स्वदेशी मेला लगाने का सुझाव कैट को दिया था। एक अद्वितीय व भव्य वाणिज्यिक और सांस्कृतिक उत्सव के रूप में वर्णित यह स्वदेशी मेला भारत के संपूर्ण उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को एक मंच पर लाएगा। देश भर के व्यापार संगठनों, महिला उद्यमियों, एमएसएमई, कारीगरों, स्टार्टअप्स, स्वयं सहायता समूहों, हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट क्लस्टर्स, और विभिन्न उत्पाद संघों की भागीदारी होगी। पूरे देश से प्रदर्शक अपने श्रेष्ठतम उत्पाद प्रस्तुत करेंगे। भारत में निर्मित और बेचे जाने वाले लगभग सभी श्रेणियों के उत्पादों तथा कई सेवा क्षेत्रों की बड़ी संख्या इस मेले में भाग लेगी।

यह मेला एक जीवंत जन-उत्सव के रूप में तैयार किया जा रहा है, जिसमें शामिल होंगे थीम आधारित सजावट और सांस्कृतिक वातावरण, कारीगरों और स्टार्टअप्स के लाइव डेमोंस्ट्रेशन, प्रतिदिन आकर्षक मंचीय कार्यक्रम, भारत की विविध खाद्य परंपराओं को दर्शाते फूड कोर्ट, इंटरैक्टिव उपभोक्ता ज़ोन, परिवारों, युवाओं और बच्चों के लिए विशेष आकर्षण आदि। इस अवसर पर कैट के राष्ट्रीय महामंत्री और चाँदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा की “भारतीय स्वदेशी मेला भारत की उद्यमशीलता शक्ति और सांस्कृतिक विरासत का भव्य उत्सव होगा। यह लाखों व्यापारियों, कारीगरों, निर्माताओं और स्टार्टअप्स को अपने व्यापार को बढ़ाने, नए बाजार खोजने और भारत की आर्थिक वृद्धि में योगदान देने का राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा।”

श्री खंडेलवाल ने कहा कि यह मेला भारत की उद्यमिता और सांस्कृतिक वैभव का अभूतपूर्व प्रदर्शन होगा, जो व्यापारियों, कारीगरों, निर्माताओं और स्टार्टअप्स के लिए अपार अवसर प्रस्तुत करेगा और उन्हें भारत की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान की दिशा में प्रेरित करेगा। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. सी. भरतिया ने कहा कि यह स्वदेशी मेला विकसित भारत की यात्रा को तीव्र करेगा, जिसमें एमएसएमई, व्यापारी, महिलाएँ, युवा और अन्य प्रमुख हितधारक केंद्र में हैं। यह आयोजन भारत को एक अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र के रूप में स्थापित करेगा, विशेषकर एमएसएमई के लिए, और मेड इन भारत उत्पादों के लिए एक वैश्विक मंच तैयार करेगा। यह भारत एवं विश्व का सबसे बड़ा आयोजन होगा, जिसके बाद क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारतीय स्वदेशी मेलों का आयोजन होगा।

मेले में कई जन-आकर्षक गतिविधियाँ होंगी, जिनमें शामिल हैं एमएसएमई,बैंक, फिनटेक और राज्य निवेश टीमों द्वारा ऑन-द-स्पॉट EOI/लोन, टार्टअप्स के लिए शार्क टैंक-शैली के आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सेलिब्रिटी उपस्थिति, उत्पाद प्रदर्शन, युवा प्रतियोगिताएँ, भव्य फूड फेस्टिवल आदि को भारत की संस्कृति और सभ्यता के साथ जोड़कर प्रदर्शित किया जाएगा। जनभागीदारी को अधिकतम बनाने और राष्ट्रीय दृश्यता सुनिश्चित करने के लिए कैट एक व्यापक राष्ट्रीय प्रचार अभियान शुरू करेगा। अवसंरचना, ब्रांडिंग, सुरक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शक समन्वय, सरकारी संपर्क और विज़िटर प्रबंधन हेतु व्यापार नेताओं एवं विशेषज्ञों की विभिन्न समितियाँ गठित की जा रही हैं।

भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रालयों, विभिन्न राज्य सरकारों और कई विदेशी दूतावासों को भी आमंत्रित किया जाएगा ताकि वे थीम-आधारित पवेलियन स्थापित कर सकें और भारतीय उत्पादों के निवेश, वैश्विक सहयोग तथा निर्यात संभावनाओं को बढ़ावा दे सकें। विदेशी व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भारतीय उद्योगों से साझेदारी और नए बाजारों की खोज हेतु संवाद करेंगे। कैट देशभर के व्यापारियों को इस मेले में भाग लेने के लिए आमंत्रित करेगा और आम जनता से भी आग्रह है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक अनुभव के अनोखे अवसरों का लाभ उठाएँ।


related topics

आलेख फाउन्डेशन पेश करते हैं अनंत संगम का दूसरा संस्करण

1/20/2026 1:24:42 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। 2024 में अपने पहले संस्करण की ज़बरदस्त सफलता के ..Read More

AI-संचालित ब्लड बायोमार्कर से अल्ज़ाइमर की जल्दी पहचान संभव

1/20/2026 12:14:46 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत में एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर्स की एक जा ..Read More

राष्ट्रों की जवाबदेही मापेगा भारत का रिस्पॉन्सिबल नेशंस इंडेक्स

1/20/2026 12:08:42 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत ने वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन के तहत नई ..Read More

ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर नियमन होना चाहिए : अनंत विजय

1/20/2026 11:55:57 AM

अखिल भारतीय साहित्य परिषद् द्वारा रविवार को नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला में 'ओटीटी प्ल ..Read More

सेवलाइफ–पार्ले की पहल से ग्रामीण आघात देखभाल को मजबूती

1/19/2026 12:30:29 PM

घातक सड़क दुर्घटनाओं के इतिहास वाले उच्च जोखिम वाले गलियारों में आपातकालीन चिकित्सा दे ..Read More

हाउस ऑफ़ तर्क का शुभारंभ: भारत के पहले ‘कॉरपोरेट सोशल रिटर्न्स’ आर्किटेक्ट्स

1/17/2026 10:19:13 PM

भारत में कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) अब केवल अनुपालन या खर्च तक सीमित नहीं रह ..Read More

सेलिब्रिटी टच के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट का 50 लाख का बम्पर ड्रॉ

1/17/2026 10:12:11 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत की अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन इल ..Read More

मैथिली साहित्य महासभा की नव कार्यकारिणी का गठन, हेमंत झा बने अध्यक्ष

1/17/2026 10:03:06 PM

मैथिली भाषा और साहित्य के संरक्षण एवं संवर्द्धन हेतु समर्पित प्रतिष्ठित संस्था मैथिली ..Read More

अभाविप केंद्रीय कार्यसमिति बैठक: शिक्षा, संगठन और राष्ट्रबोध पर मंथन

1/17/2026 9:59:15 PM

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की दो-दिवसीय केंद्रीय कार्यसमिति बैठक का गोवा के ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • आलेख फाउन्डेशन पेश करते हैं अनंत संगम का दूसरा संस्करण

    1/20/2026 1:24:42 PM
    नई दिल्ली
  • AI-संचालित ब्लड बायोमार्कर से अल्ज़ाइमर की जल्दी पहचान संभव

    1/20/2026 12:14:46 PM
    गुरुग्राम
  • राष्ट्रों की जवाबदेही मापेगा भारत का रिस्पॉन्सिबल नेशंस इंडेक्स

    1/20/2026 12:08:42 PM
    नई दिल्ली
  • ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर नियमन होना चाहिए : अनंत विजय

    1/20/2026 11:55:57 AM
    नई दिल्ली
  • सेवलाइफ–पार्ले की पहल से ग्रामीण आघात देखभाल को मजबूती

    1/19/2026 12:30:29 PM
    नागपुर
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED