भारत मंडपम में तीन दिवसीय लगने वाले ऑटो टेक एशिया-2026, जो ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, बैटरी टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग सिस्ट्म्स पर केंद्रित एक बिज़नेस-टू-बिज़नेस प्रदर्शनी जिसमे ऑटो और टेक्नोलॉजी पर खास फोकस होगा, दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में आधिकारिक घोषणा की गई। आयोजकों ने पूरे वैल्यू चेन में मैन्युफैक्चरर्स को जोड़ने वाले एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्री प्लेटफॉर्म बनाने की स्पष्ट विज़न साझा की। 17 से 19 अप्रैल 2026 के बीच, भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित होने वाला ऑटो टेक एशिया 2026 में 250 से अधिक प्रदर्शकों के भाग लेने और 25,000 से ज्यादा व्यापारिक आगंतुकों के आने की उम्मीद है। इनमें ओईएम, इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता, बैटरी कंपनियां, कंपोनेंट सप्लायर्स, निवेशक और नीति निर्माता, भारत सहित अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों से शामिल होंगे।
मीडिया को संबोधित करते हुए परियोजना निदेशक मुकेश यादव ने कहा कि यह प्रदर्शनी ऑटोमोबाइल और मोबिलिटी इकोसिस्ट्म में बढ़ती विखंडन की स्थिति के समाधान के रूप में विकसित की जा रही है। उन्होंने कहा, "आज उद्योग तेज़ी से बदल रहा है, लेकिन अलग-अलग हिस्सों के बीच तालमेल अभी भी बिखरा हुआ है।इस में ए आई टेक्नोलॉजी पर विस्तार से चर्चा होंगी वहीं,ऑटो टेक एशिया का उद्देश्य पूरे ऑटोमोबाइल वैल्यू चेन को एक मंच पर लाना है, जिससे निर्माता अपनी ज़रूरत के अनुसार तकनीकों, साझेदारों और समाधानों से सीधे जुड़ सकें। इससे तेज़ सोर्सिंग, बेहतर सहयोग और ठोस व्यावसायिक परिणाम संभव होंगे।"
आशीष जैन, संस्थापक एवं निदेशक ने कहा कि उद्देश्य एक ऐसा मंच तैयार करना है जो स्थापित और उभरते दोनों क्षेत्रों के बीच सहयोग को बढ़ावा दे। उन्होंने कहा,"ऑटो टेक एशिया पूरे ऑटोमोबाइल इकोसिस्टम को एक साथ लाता है, जिसमें वाहन निर्माता, सप्लायर्स, इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी, टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े सभी प्रमुख भागीदार शामिल हैं। हमारा फोकस ऐसे सार्थक इंडस्ट्री संवाद को सक्षम बनाना है जहां नवाचार से सहयोग को बढ़ावा मिले और सहयोग से दीर्घकालिक विकास सुनिश्चित हो।"
यह प्रदर्शनी ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरी और विनिर्माण क्षेत्रों की अग्रणी कंपनियों को एक साथ लाएगी, जो पूरे उद्योग के व्यापक प्रतिनिधित्व को दर्शाएंगी, जिनमें शामिल हैं: ऑटोमोबाइल ओईएम और टियर-1 आपूर्तिकर्ता इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता और नवउद्यम बैटरी निर्माता और ऊर्जा भंडारण समाधान प्रदाता ऑटोमोबाइल कलपुर्जा और प्रणाली आपूर्तिकर्ता मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी, ऑटोमेशन और इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन प्रोवाइडर सॉफ्टवेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स और कनेक्टेड मोबिलिटी से जुड़ी कंपनियां इस आयोजन में खरीद, उत्पादन, अनुसंधान एवं विकास और व्यवसायिक नेतृत्व से जुड़े प्रमुख निर्णयकर्ताओं के एक साथ आने की उम्मीद है जिससे एक केंद्रित व्यापार-से-व्यापार माहौल तैयार होगा।
ईवी टेक और बैटरी टेक से उद्योग को मिलेगी दिशा इन दोनों खंडों के एकीकरण के माध्यम से, यह प्रदर्शनी ऑटोमोबाइल निर्माण, विद्युतिकरण और ऊर्जा भंडारण को एक ही मंच पर प्रस्तुत करने का प्रयास करेगी, जो उद्योग के तेजी से एकीकृत होते स्वरूप को दर्शाता हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्व ..Read More
जीतो न्यू दिल्ली चैप्टर द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य आयोजन का स ..Read More
भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इंडिया रबर एक्सपो 2026 के तीसरे दिन व्यावसायिक गतिविध ..Read More
सभी के लिए उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ..Read More
धार्मिक परंपराओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की पहल के तहत ‘हरित बड़ा मंगल अभि ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय पशु चिकित्सा संघ (IVA) ने राष्ट्रव्यापी ..Read More
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की वार्षिक साधारण सभा 2026 का उद्घाटन सत्र 3 अ ..Read More
भारत में किफायती पीडियाट्रिक कार्डियेक केयर की उपलब्धता में मौजूद कमी के बीच कसौली रिद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। ऑटिज़्म सेंटर फॉर एक्सीलेंस ने स ..Read More