गोवा में बीजेपी की सरकार बनने के बाद मणिपुर में कमल खिलने जा रहा है। बुधवार को एक बजे बीजेपी की तरफ से एन बीरेन सिंह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला आज एन बीरेन सिंह को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगी और इसके साथ ही प्रदेश में पहली बार बीजेपी गठबंधन सरकार बन जाएगी। राज्यपाल ने बीजेपी विधायक दल के नेता बीरेन सिंह को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। बीरेन सिंह को सोमवार को सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था।
सिंह को सरकार बनाने का निमंत्रण ऐसे दिन दिया गया है जब एनडीए में शामिल नगा पीपुल्स फ्रंट के चार सदस्यों ने राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार गठन के लिए भाजपा को अपना समर्थन देने की घोषणा की। राजभवन सूत्रों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर एक बजे होगा। यह पूछे जाने पर कि मुख्यमंत्री के साथ कितने मंत्री शपथ लेंगे, बीजेपी सूत्रों ने यहां कहा कि इसे अभी अंतिम रूप दिया जाना है। सूत्रों ने हालांकि कहा कि यह छोटा मंत्रिमंडल होगा और इसमें अन्य सहयोगियों का प्रतिनिधित्व होगा। राजभवन सूत्रों ने बताया कि नगा पीपुल्स फ्रंट के चार विधायकों ने राज्यपाल से मुलाकात की और सरकार गठन के लिए भाजपा को अपना समर्थन देने की घोषणा की।
भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया है। गोवा के बाद मणिपुर दूसरा ऐसा राज्य होगा जहां हालिया संपन्न विधानसभा चुनाव में सबसे बड़े दल के रूप में नहीं उभरने के बाद भी भाजपा की गठबंधन सरकार होगी। इस बीच राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए भाजपा को आमंत्रित किए जाने के अपने फैसले को उचित ठहराया और कहा कि पाटीर् के पास पयार्प्त संख्या है। कांग्रेस ने कहा है कि सबसे बड़े दल के रूप में उभरने के बाद सबसे पहले उसे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए था। कांग्रेस की इस दलील पर नजमा हेपतुल्ला ने संवाददाताओं से कहा, मुझे नहीं मालूम कि वे क्या आरोप लगा रहे हैं। मैं काफी स्पष्टवादी हूं। मैं नियमों का पालन करती हूं। मुक्षे नियम़क़ानून की जानकारी है।
उन्होंने कहा, बीजेपी के पास पर्याप्त संख्या है। उनके पास 30 से ज्यादा संख्या है। यह मणिपुर के लिए मददगार रहेगा। इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए राज्यपाल ने कहा, संसद में मेरे 37 साल और आसन में 17 साल (राज्यसभा की उपसभापति) जब मैं कांग्रेस की सदस्य थी, मैंने जनता सरकार, भाजपा और कई अन्य सरकारों सहित गैरकांग्रेसी सरकारों के साथ काम किया। मैंने कम से कम पांच विभिन्न प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया और अबतक किसी ने यह आरोप नहीं लगाया कि मैंने कुछ गलत किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दिल्ली ने वंदे मातरम् के 150वीं वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष ..Read More
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु एम.के. स्टालिन ..Read More
सांसद एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवा ..Read More
भारत मंडपम में तीन दिवसीय लगने वाले ऑटो टेक एशिया-2026, जो ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक मोबिल ..Read More
सिक्सइट, देश के सबसे तेजी से उभरते क्रिकेट ब्रांड्स में से एक और क्रिकेट टेनिस बॉ ..Read More
अंतर्राष्ट्रीय पैकेजिंग उद्योग शिखर सम्मेलन (आई एस पी आई -2026) एक प्रमुख वैश्विक नीति ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More