कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इंफाल में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मणिपुर को आरएसएस संचालित नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि आरएसएस की विचारधारा पर ये प्रदेश चलने वाला नहीं है। क्योंकि यहां मणिपुर की विचारधार ही चलेगी। राहुल गांधी ने पीएम के उस बयान का भी जवाब दिया कि प्रदेश को कांग्रेस ने लूटा है।
राहुल गांधी ने कहा कि 2014 में पीएम मोदी ने सभी अच्छे दिन की दिल वाले दुल्हनिया पिक्चर दिखाई, लेकिन बाद में गब्बर सिंह की निकल कर आया। नोटबंदी पर चुटकी लेते हुए कहा कि एक दिन एक आइडिया आया और 500-1000 के नोट बंद कर दिये और हंस दिए हा..हा.. हा..। राहुल ने भीड़ से पूछा कि क्या बैंक के बाहर लाइनों में कोई भी अमीर खड़ा दिखाई दिया। राहुल ने कहा कि मैं चाहता हूं कि आने वाले समय में ओलंपिक में मणिपुर 5 मेडल लाये।
पीएम अगली बार यहां आयें तो उनसे एक सवाल पूछना कि मणिपुर के लिए आपने क्या किया। राहुल ने कहा कि पीएम ने नागा अकोर्ड किया और इसके बारे में किसी और को नहीं बताई। यहां तक कि इस बारे में राज्य के मुख्यमंत्री को नहीं बताया। उन्होंने कहा कि इसके बारे में पीएम मोदी के मंत्रियों को भी पता नहीं था। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले सोनिया जी ने मुझे फोन कर कहा कि पहली बार पीएम मोदी ने मुझे फोन किया और कहा कि मैंने ऐतिहासिक काम किया है और कहा कि हमनें नागा अकोर्ड किया है।
राहुल ने पीएम पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का वादा नहीं निभाया। पीएम बातें बहुत करते हैं, तीन साल से नेशनल हाइवे तैयार नहीं हुआ, 100 दिन की बात हुई थी।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More