बेवॉच के नए ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा को मिली थोड़ी सी जगह

By: Dilip Kumar
3/23/2017 4:22:08 PM
नई दिल्ली

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड गलियारों में खासी सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में फिल्म 'बेवॉच' का नया ट्रेलर लॉन्च किया गया। इसमें कुछ देर के लिए पीसी भी नजर आई हैं। इससे पहले भी फिल्म के कुछ पोस्टर्स रिलीज किए जा चुके हैं। सोशल मीडिया पर इसे बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म में प्रियंका के साथ ड्वेन जॉनसन, जैक एफ्रॉन भी नजर आएंगे।

ट्रेलर में प्रियंका कुछ ही देर के लिए नजर आई हैं जबकि ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रॉन ने बहुत सारा समय लिया है। फिल्म में एक्शन के साथ रोमांस का तड़का नजर आया है। देखना यह है कि फैन्स इसे कैसा रिस्पांस देते हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'ड्रग्स, मर्डर यह सबकुछ मिलता है आपके बीच पर।

इसके बाद शुरू होता है घटनाओं का सिलसिला।' प्रियंका चोपड़ा ने 'बेवॉच' में विक्टोरिया का रोल किया है जो ग्रे शेड कैरेक्टर है। फिल्म का निर्देशन सेठ गॉर्डन ने किया है। फिल्म में एलेक्जेंड्रा डेडरियो, कैली रोहबच भी नजर आएंगे।

 


comments