भारत के उत्तरी पूर्वी राज्य मेघालय में एक भाजपा नेता ने कहा कि अगर हम विधानसभा चुनाव में जीतकर आते हैं तो राज्य में बीफ के दाम बहुत कम कर देंगे। साल 2018 में यहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मीट के दाम कम करने से संबधित भाजपा नेता बर्नार्ड मार्क का बयान ऐसे समय में आया है जब केंद्र सरकार ने पशुओं को वध करने के लिए इन्हें बाजारों में बेचने और खरीदने पर प्रतिबंध लगाया है। हालांकि सरकार को इस फैसले के बाद चौतरफा विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
बर्नार्ड मार्क ने बीते रविवार (28 मई, 2017) को हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, ‘गारो सहित यहां बीफ की खपत अच्छी होती है। सबसे ज्यादा क्रिश्चियन समुदाय के लोग बीफ खाते हैं। लेकिन यहां बीफ की कीमत बहुत ज्यादा है, जिसे लेकर यहां कोई नियमितीकरण नहीं है। अगर हम जीतते हैं तो हमारी पार्टी बीफ की कीमत को रेगुलाइज करेगी। और बीफ की कीमत को कम करेगी।’ मेघालय में सबसे अधिक क्रिश्चियन समुदाय के लोग रहते हैं।
2011 के आंकड़ों के अनुसार राज्य में क्रिश्चियनों की आबादी 74.59 फीसदी है। बता दें कि मेघालय में बीफ की बड़े पैमाने पर खपत होती है। राज्य इकाई ने भाजाप प्रवक्ता नलिन कोहली को पत्र लिखकर सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि बीफ बैन मामले से राज्य सुरक्षित रहे। साथ ही पशु व्यापार से जुड़े प्रतिबंध को भी हटा दिया जाए। बर्नार्ड मार्क ने आगे कहा कि मेघालय में बीफ खपत पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। मार्क गारो हिल तूरा सिटी यूनिट पार्टी अध्यक्ष हैं।
दूसरी तरफ सूबे में भाजपा अध्यक्ष सिबुन लिंगदोह ने कहा है कि बर्नार्ड द्वारा राज्य में बीफ के दाम कम किए जाने वाली बातें उनकी निजी है इसका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी ने चुनाव जीतने के बाद राज्य में बीफ के दाम करने जैसा कोई वादा नहीं किया है।
हालांकि राज्य में बीफ पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। बीफ प्रतिबंध पर केंद्र सरकार के फैसले का बचाव करते हुए शिलांग में रविवार (28 मई, 2017) को उन्होंने कहा कि इस प्रतिबंध से पड़ोसी देश बांग्लादेश में गो तस्करी से शिकंजा कसेगा। रिपोर्ट के अनुसार पिछले पांच सालों में बांग्लादेश बॉर्डर से करीब 8,000 गायों की तस्करी करते हुए तस्करों को पकड़ा गया है।
दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का पहला एआई-संचालित डिजिटल फूड लेबलिंग Saa ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। सुपरहीरो, फैनडम और पॉप कल्चर गुरुग्राम में छा रहे हैं क्योंकि शह ..Read More
लेखक नितेश मांगलिक द्वारा लिखित और ड्रीम पब्लिशर्स एवं गाइडिंग सन प्रेस द्वारा प्रकाशि ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रांत के दो दिवसीय 61वें प्रांत अधिवेशन ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक 'वेदांत स्थल' पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और मंत्री दायित्व ..Read More