रोग से निरोग की तरफ हमको जाना है जिसके लिए योग बहुत ज्यादा जरूरी है। ये बातें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार सुबह सेक्टर-17 प्लाजा में कही। यहां इंटरनेशनल योग डे सेलिब्रेशन में वे पहुंचे हुए थे। उनके साथ चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनोर और मेंबर ऑफ पार्लियामेंट किरण खेर भी मौजूद थी।
नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार योग को प्रमोट करने के लिए कई स्कीमें चला रही हैं और जब से २१ जून को इंटरनेशनल योग डे के तौर पर मंजूरी मिली है तब से ही अब इंडिया ही नहीं बल्कि बाहर विदेशों में भी योग को लेकर काफी काम हो रहा है। नड्डा ने यहां लोगों को कहा कि वे निरोग रहना चाहते हैं तो योग से जुड़े और तन के साथ साथ मन और दिमाग को भी स्वस्थ बनाएं।
चंडीगढ़ में इंटरनेशनल योग दिवस सेक्टर-17 के प्लाजा में आयोजन किया। लेकिन बीजेपी की चंडीगढ़ से सांसद और एक्ट्रेस किरण खेर ने योग से दूरी ही बनाई रखी। योग के आयोजन के बाद जब खेर वापस जाने लगी तो उन्होंने मीडिया के इस सवाल पर कहा, क्या है हर बार एक ही सवाल...हेप्पी योगा -डे, बस। फिर जब उनसे पूछा गया कि मेडम, अनुपम खेर जी को हिमाचल का सीएम बनाएंगे क्या... इस पर खेर थोड़ी नाराज हो गई और बोली कि कुछ भी सवाल करते हैं।
कल यह मत कहना कि मेडम आपको पंजाब का सीएम बना रहे हैं और गाड़ी में बैठ चली गई।योगा दिवस को लेकर चंडीगढ़ से स्थानीय लोगों में योग को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला, लेकिन सांसद से कोई रूचि नहीं ली। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर भी इस मौके पर मौजूद रही, लेकिन किरण खेर ने इस दौरान योगा नहीं किया।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड़्डा चंडीगढ़ के भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन के साथ योग करते नजर आए। जबकि इस दौरान चंडीगढ़ से सांसद किरण खेर स्टेज पर बैठी रही। उन्होंने योग की एक भी क्रिया नहीं की और स्टेज पर बैठ कर योग कर रहे लोगों को देखती रही।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More
कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों की स्मृति को नमन करते हुए श्री राम सेवा संस्थान ..Read More