दूरदर्शन ने कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार का भाषण ब्रॉडकास्ट न करने का आरोप का खण्डन किया है। बताते चलें कि मंगलवार को देश स्वतंत्रता दिवस की 70वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार का भाषण ब्रॉडकास्ट न करने का आरोप लगाया था। इस मामले पार्टी ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिए जाने की डिमांड उठाई थी। इसके अलावा पार्टी की ओर से ट्वीट में कहा गया था कि क्या यही सहकारी संघवाद है जिसकी बात पीएम मोदी करते रहते हैं।
मामले को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य सीताराम येचुरी ने भी बीजेपी पर हमला बोला था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि दूरदर्शन बीजेपी और आरएसएस की प्रॉपर्टी नहीं है कि वह त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के भाषण को ब्रॉडकास्ट न करे। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा करना पूरी तरह से अलोकतांत्रित और गैरकानूनी है।
गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस की 71 वर्षगांठ के मौके पर त्रिपुरा के सीएम माणिक सरकार ने अपनी स्पीच में कहा था कि भारतीयों को 70 साल पहले आजादी मिली थी, लेकिन उसके बाद से सरकार में रहे दलों के दोषपूर्ण व्यवहार की वजह से आर्थिक आजादी नहीं मिल पाई।
सिक्सइट, देश के सबसे तेजी से उभरते क्रिकेट ब्रांड्स में से एक और क्रिकेट टेनिस बॉ ..Read More
अंतर्राष्ट्रीय पैकेजिंग उद्योग शिखर सम्मेलन (आई एस पी आई -2026) एक प्रमुख वैश्विक नीति ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का पहला एआई-संचालित डिजिटल फूड लेबलिंग Saa ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। सुपरहीरो, फैनडम और पॉप कल्चर गुरुग्राम में छा रहे हैं क्योंकि शह ..Read More
लेखक नितेश मांगलिक द्वारा लिखित और ड्रीम पब्लिशर्स एवं गाइडिंग सन प्रेस द्वारा प्रकाशि ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रांत के दो दिवसीय 61वें प्रांत अधिवेशन ..Read More