राम रहीम पर गीता के ट्वीट ने जीता लोगों का दिल

By: Dilip Kumar
8/29/2017 4:34:16 PM
नई दिल्ली

राम रहीम के लिए सजा का ऐलान होने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की। ऐसे में हरियाणा के रहने वाले खिलाड़ी भला कैसे पीछे रहते। रेसलर गीता फोगाट ने लिखा पाप का घड़ा एक ना एक दिन भरता ही है ओर जब भर जाता है तब पापी को पाप की सजा भुगतनी ही पड़तीं है…न्यायपालिका को सलाम। वहीं योगेश्ववर दत्त ने लिखा पाप का अंत एक दिन अवश्य होता है।

भारत ऋषि-मुनियों की पवित्र धरती है जो भी इसे अपने घृणित कार्यों से अपवित्र करना चाहेगा उसका हश्र यही होगा। दोनों के ट्वीट को लोगों ने काफी पसंद किया। सभी ने दोनों की बात को सही बताया। एक ने लिखा कि पहली बार उसको गीता का कमेंट अच्छा लगा है, वर्ना वह बीजेपी के अलावा कुछ कहती ही नहीं। आपकी प्रतिक्रिया अच्छी लगी, लोग इतना सब होने के बाद भी बोलने से डर रहे हैं, मिट्टी से प्यार करने वाले आप जैसे देशभक्तों को दिल से सलाम|

बाबा राम रहीम को दो साध्वियों के बलात्कार का दोषी पाया गया। इसके लिए उसको 10-10 यानी कुल बीस साल की सजा सुनाई गई। रामदेव के खिलाफ एक लड़की ने पत्र लिखा था। उसमें उसने लिखा था कि राम रहीम ने उसका बलात्कार किया था और जान से मारने की धमकी दी थी। इसपर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया था। 2002 के इस मामले में अब जाकर बाबा को सजा मिली है। बाबा के दोषी घोषित होने पर काफी हिंसा हुई। उनके समर्थकों ने काफी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

 


comments