देश की पहली रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के अरुणाचल प्रदेश के दौरे से चीन तिलमिला गया है। चीन ने निर्मला के अरुणाचल दौरे को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। चीन ने सोमवार को इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि सीतारमण का 'विवादित इलाके' का दौरा क्षेत्र की शांति के प्रतिकूल है। रक्षामंत्री ने रविवार को चीन की सीमा से लगे अरुणाचल प्रदेश के सुदूर अंजा जिले का दौरा किया था। वे यहां रक्षा तैयारियों का जायजा लेने के लिए आईं थीं।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा 'भारतीय रक्षा मंत्री के अरुणाचल प्रदेश के दौरे को लेकर आपको चीन की स्थिति के बारे में स्पष्ट रहना होगा। भारत और चीन सीमा के पूर्वी हिस्से पर विवाद है। इसीलिए भारतीय पक्ष का यह दौरा क्षेत्र की शांति के अनुकूल नहीं है।' उन्होंने आगे कहा कि भारत को बातचीत के जरिए माहौल और स्थितियों को सही बनाने के लिए चीनी पक्ष के साथ सहयोग करना चाहिए। उम्मीद है कि भारत साझा लक्ष्य हासिल करने के लिए चीन के साथ काम करेगा और संतुलित तरीके से हमारी चिंताओं का ध्यान रखेगा।
गौरतलब है कि रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को चीन की सीमा से सटे अरुणाचल में सीमा की अग्रिम चौकी का दौरा किया था। रक्षामंत्री अंजा जिले में किबिथू चौकी पर सेना की रक्षा तैयारियों का जायजा लेने पहुंची थी। सेना के सूत्रों ने कहा कि हमें इससे कोई फर्क नही पड़ता है. देश का जब भी कोई महत्वपूर्ण शख्स अरुणाचल का दौरा करता है तो चीन ऐसे ही आपत्ति दर्ज कराता है.
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्व ..Read More
जीतो न्यू दिल्ली चैप्टर द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य आयोजन का स ..Read More
भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इंडिया रबर एक्सपो 2026 के तीसरे दिन व्यावसायिक गतिविध ..Read More
सभी के लिए उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ..Read More
धार्मिक परंपराओं को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की पहल के तहत ‘हरित बड़ा मंगल अभि ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय पशु चिकित्सा संघ (IVA) ने राष्ट्रव्यापी ..Read More
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की वार्षिक साधारण सभा 2026 का उद्घाटन सत्र 3 अ ..Read More
भारत में किफायती पीडियाट्रिक कार्डियेक केयर की उपलब्धता में मौजूद कमी के बीच कसौली रिद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। ऑटिज़्म सेंटर फॉर एक्सीलेंस ने स ..Read More