दैनिक भास्कर में छपी यह तस्वीर करती है सिस्टम काे शर्मसार

By: Dilip Kumar
1/19/2018 3:21:30 PM
नई दिल्ली
 
यह मुंगेर शहर की तस्वीर है। महादलित वर्ग के साथ हर घर नल का जल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है, मगर मुंगेर शहर के लोगों को पता भी नहीं है कि सरकार की तरफ से कोई ऐसी योजना चल रही है जिसमें हर घर नल कर जल पहुंचाना है। पिछले कई साल से इस बस्ती के लोगों के लिए लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी ही जीवन है बना हुआ है।
उसी गंदे पानी से यहां के लोग बर्तन धुलते हैं तब उनके घर में चूल्हा जलता है। उसी पानी को छानकर ये लोग उपयोग में लाते हैं। उसी गंदे पानी में बस्ती के लोग नहाते भी हैं। तस्वीर बता रही है उसी गंदे पानी में सुअर भी अपनी प्यास बुझाते हैं।

comments