कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के साथ गरीब बेसहारा लोगों के बच्चों का विवाह करवाना,उसमे भी ऐसे दिव्यांग जिन्हे सहारे की ज्यादा जरूरत होती है, जिन्हे समाज में सम्मान भी नही मिलता उन का परिवार बसाना, कन्या दान करना एक महान कार्य है, आज छतरपुर मंदिर परिसर में भव्य सामूहिक विवाह समारोह सम्मन हुआ। 108 वर-वधू को आशीर्वाद देने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई संगठनों ने मिलकर समारोह में वर वधु का उत्साहवर्धन किया। प्रमुख रूप से सुरेश गोयल एवम मीरा गोयल वरिष्ठ समाज सेवी ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए 108 वर वधु को आशीर्वाद दिया साथ ही महा कन्यादान भी पूरे रीति रिवाज से किया।
मीरा गोयल ने बताया कि हमने कन्या दान में सभी गृहस्थी के सामानों के साथ उनको रोजगार के लिए प्रशिक्षण देने के साथ, सभी को हर संभव मदद करने के लिए भी उचित योजना बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि उसमे कई दिव्यांग वर वधु भी थे उनको सभी सुविधाए उपलब्ध करवाई गई, सभी बारातियों को उनके मजहब के अनुसार विवाह सम्पन्न करवाया गया, इस मौके पर उर्वशी मित्तल, डिस्टिक चेयरपर्सन 301, इनरव्हील क्लब, अनुराधा गोयल, अध्यक्ष पीएचडी एफ डब्लू एफ, एवम कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More