बीजेपी की हरियाणा प्रदेश सरकार को कांग्रेस का अल्टीमेटम

By: Dilip Kumar
5/19/2018 6:56:02 PM
नई दिल्ली

नगर निगम गुरूग्राम के पुराने कार्यालय परिसर में नगर निगम व नगर पालिका कर्मचारीसंघ हरियाणा अनिश्चित कालीन हड़ताल को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव खजान सिंह ने अपने साथियों के साथ उनके 10 दिन पुराने सत्याग्रह आन्दोलन को खुला समर्थन देने का ऐलान किया। हजारों की संख्या में महिलाएॅ व युवा वर्ग पिछले दस दिनों से बीजेपी की प्रदेश सरकार के कुशासन के खिलाफ सत्याग्रह जन आन्दोलन चला रहे है।

गुरूग्राम शहर व नगर निगम क्षेत्र व जिला गुरूग्राम व दक्षिण हरियाणा समेत पुरे हरियाणा को बीजेपी की संवेदनहीन प्रदेश सरकार ने गन्दगी से सडा दिया है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव खजान सिंह ने बीजेपी की तानाशाही, हिटलरशाही, खट्टरशाही पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री सत्ता के नशे में विदेशों में अपने बीजेपी के नेताओं के साथ सेरसपाटे पर गये हुए थे। दस दिनों से नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिकाओं के हजारों-हजारों कर्मचारी अपनी जाईज मांगांे को लेकर सत्याग्रह जन आन्दोलन चला रहे है। विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का वायदा किया हुआ था। ठेकाप्रथा खत्म करने का वायदा किया हुआ था।

पंजाब सरकार के कर्मचारियों के समान वेतन देने का वायदा किया था। हरियाणा प्रदेश के लोगों से एक सौ चव्वन चुनावी वायदे संकल्प पत्र के रूप में जारी करके किये थे। लेकिन चार वर्षो के कुशासन में बीजेपी सरकार ने एक भी वायदा पुरा नही किया। हरियाणा वासियों के साथ भारी धोखाधडी व वायदा खिलाफी की। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव खजान सिंह ने विशाल जनसमूह के माध्यम से बीजेपी की हरियाणा प्रदेश सरकार को अल्टीमेटम दिया कि वह दो दिनों में हजारों-हजारों सफाई कर्मचारियों की मांगों को तुरन्त मानकर उनके सत्याग्रह जन आन्दोलन को सम्मान के साथ खत्म करवाये वरना सरकार की ईंट से ईंट बजाने के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पुरे हरियाणा प्रदेश में सड़कों पर उतर आएगा।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को बीजेपी की प्रदेश सरकार द्वारा लाखों सफाई कर्मचारियों के शोषण व उत्पीड़न की पीड़ा से अवगत करवाया जाएगा। हरियाणा प्रदेश, गुरूग्राम शहर व गुरूग्राम जिला व दक्षिण हरियाणा में पिछले दस दिनों से सफाई ना होने से जगह-जगह गन्दगी के ढेर लग गये है। सीवर चैक हो गये है। महामारी फैलने का भय हरियाणा वासियों को भयभीत कर रहा है। बीजेपी की सरकार सत्ता के नशे की गोली खाकर सोई हुई है। सत्याग्रह जन आन्दोलन को प्रधान राजेश कुमार, बसन्त कुमार, राम सिंह, नरेश मलकट, राम सिंह सारसर, महेश कुमार, कांग्रेस नेता योगेेन्द्र सिंह, कांग्रेस नेता संजय कुमार व सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तर के नेताओं ने भी अपना खुला समर्थन देने का ऐलान किया। 


comments