कांग्रेसियों ने दी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांंधी को श्रद्धांजलि

By: Dilip Kumar
5/22/2018 1:21:30 PM
नई दिल्ली

 

बुलन्दशहर@रविन्द्र कुमार शर्मा । जिला व शहर कांग्रेस कमेटी बुलंदशहर द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वा0 राजीव गांधी की पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कार्यालय पर बनाई और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये अध्यक्षता सुभाष गाँधी व संचालन सैय्यद मुनीरा अकबर शहर अध्यक्ष ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी ने कहा राजीव गांधी जी ने अपने प्रधानमंत्री के रूप में भारतीय प्रशासन के आधुनिकीकरण में बहुमूल्य योगदान दिया था। 21वी सदी में सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका को समझते हुए उन्होंने इसे क्षेत्र में देश की क्षमता विकसित करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया।

शहर अध्यक्ष सैय्यद मुनीर अकबर ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश में कंप्यूटर की शुरूआत करने का श्रेय जाता है। उन्होंने ने इंदिरा गाँधी के समाजवाद राजनीति से हटकर अगल दिशा में देश को नेतृत्व करना शुरू किया उन्होंने अमेरिका के साथ द्विपक्षीय संबंधों में सुधार किया और आर्थिक व वैज्ञानिक सहयोग का विस्तार किया। राजीव गांधी जी ने युवा को 18 वर्ष की आयु में वोट का अधिकार व महिलाओं को पंचायत में आरक्षण का अधिकार दिया।

पीसीसी सदस्य सच्चिदानंद गौड़ ने कहा कि संजय गाँधी जी की विमान दुर्घटना में मृत्यु के बाद राजीव गाँधी ने अनिच्छा से इंदिरा गांधी जी के कहने पर राजनीति में प्रवेश किया और अमेठी से चुनाव लोकसभा जीता और जल्द ही कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बन गये। इंदिरा गाँधी जी की हत्या के बाद 40 वर्ष की आयु में देश के प्रधानमंत्री बनने। इसे मौके पर पुर्व विधायक बंसी सिंह पहाड़िया जी, सुनील चरौरा सदस्य जिला पंचायत, राकेश चै0, चै0 श्यौपाल सिंह, हर्ष वर्धन बाल्मीकि, राहुल गोविल, के के वर्मा, अनील शर्मा, देवदत्त शर्मा, आर्दश मुदग्गल, राजेश चैधरन, राकेश भाटी, केशव शर्मा, आर पी गुप्ता, दीपेश शर्मा, डॉ एस डी शर्मा मुकेश भय्या, अजयवीर खदान, नरेन्द्र चै0, मोहनलाल शर्मा, एम जी गोस्वामी, पद्दमा कूलक्षस्ठ, रमेशचन्द्र राही, ललित शर्मा, महेश सैनी, शिवम सैनी, शुभ शर्मा, रशीद खॉ, राहुल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फोटो : पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित करते हुए लोग

 

 


comments