डिबाई विधायक अनीता लोधी ने सुनी लोगों की समस्याएं

By: Dilip Kumar
5/24/2018 11:37:05 PM
नई दिल्ली

बुलंदशहर@विधान केसरी। डिबाई विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक अनीता लोधी से रंगदारी मांगे जाने तथा उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जाने के बाद भी अपने विधानसभा क्षेत्र के कस्बा गांव गांव में जाकर जन सम्पर्क किया और क्षेत्र की जनता ने उनका भव्य स्वागत किया। डिबाई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अनीता राजपूत को लगातार तीन दिन से रंगदारी मांगी गई जा रही है और ना देने पर उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गयी उसके बाद बावजूद भी अपनी जान जोखिम में डालकर अपने डिबाई विधानसभा क्षेत्र के कस्बा में अलग-अलग समय पर गुरूवार को दौरा किया और लोगों की समस्याएं सुनी।

इस अवसर पर विधायक का लोगों ने बढ़चढ़ कर स्वागत किया। विधान सभा क्षेत्र के गांव बिवियाना, खुसरूपुर, भीम दौराहा, तहसील डिबाई नारायणपुर, हनुमान चैराहा, गोविंदपुर, फाटक धर्मपुर, बेलोन, जरगवां, रामघाट, नरौरा, हमीदय चैराहे व कालोनी गेट राजघाट कर्णवास हीरापुर, गांव में जाकर भाजपा कार्यकर्ता तथा जनता से जनसंपर्क किया उनका क्षेत्रीय जनता भव्य स्वागत स्वगात किया लोगों ने कहा कि जनता उनके साथ है।
फोटो :  डा0 अनीता लोधी राजपूत डिबाई विधानसभा में लोगों ने स्वागत किया


comments