पैट्रोल मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

By: Dilip Kumar
5/24/2018 11:39:29 PM
नई दिल्ली

बुलंदशहर (विधान केसरी)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी बुलंदशहर द्वारा केन्द्र सरकार के विरुद्ध आसमान छूती डीजल व पेटरोल के दामों के विरुद्ध एक दिवसीय धरना प्रदर्शन राजे बाबू पार्क में किया। जिसकी अध्यक्षता सैय्यद मुनीर अकबर शहर अध्यक्ष ने की तथा संचालन पी सी सी सदस्य सच्चिदानंद गौड़ ने किया।

इस मौके पर शहर अध्यक्ष सैय्यद मुनीर अकबर ने कहा कि जबसे केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी है तबसे मंहगाई बढ़ी हैं भाजपा सरकार में जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ तो केन्द्र सरकार ने यह नहीं कहा गया कि अब परिस्थिति बदल गई हैं इसका लाभ आमजन को मिलना चाहिए लेकिन डीजल व पेट्रोल पर एक बार नहीं कई बार उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया। नवम्बर 2014 से जनवरी 2016 के दरम्यान जब कच्चे तेल के दाम घट रहे थे तो केन्द्र सरकार ने नौ बार उत्पाद शुल्क बड़ा दिया जनता को उसका फायदा नहीं दिया ऐसी सरकार से क्या फायदा।

पी सी सी सदस्य सच्चिदानंद गौड़ ने कहा कि पैट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि एवं खाध पदार्थों के दामों में वृद्धि से महंगाई चरम पर है भाजपा केन्द्र सरकार में चार साल पूर्ण होने का जश्न मना रहीं हैं। उन्हें तो पश्चाताप करना चाहिए महंगाई और डीजल पेटरोल के दामों को लेकर चीख मारने वाली भाजपा सत्ता प्राप्ति के बाद सब भूल गयी हैं और लगातार महंगाई बढ़ रही है। इस अवसर पर धर्म सिंह व दिनेश शर्मा ने कहा देश में प्रतिदिन बढ़े रहे डीजल पेटरोल कीमतों ने जनता का जीना दूभर हो गया है।

भाजपा सरकार बढ़े रही तेल कीमतों को कम करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। तेल की कीमतें बढ़ने से सबसे ज्यादा प्रभाव टासर्पों पर पडता है जिसके चलते आम-जन के उपयोग की वस्तुऐ महंगी हो रही हैं। भाजपा जब विपक्ष में थी तब वह महंगाई और डीजल पेटरोल के दामों के विरुद्ध घरना- प्रदर्शन किया करतीं थीं आज चुप क्योहै। आज भाजपा सरकार को जनता के दुख से कोई मतलब नहीं है। सिर्फ सत्ता भोगना जानती है।

इस मौके पर आर्दश मुदग्गल मौ0 मुन्तजिर राजेश चैधरन दिनेश पंडित कैप्टन अनोख लाल शर्मा दानिश कुरैशी नाफे अन्सारी शकील अहमद जय प्रकाश शर्मा डॉ एस डी शर्मा डॉ अशोक आदेश देव शर्मा सोलंकी देव दत्त शर्मा केशव पंडित मनोज जटली आदेश देव शर्मा योगेन्द्र जोशी टी टु शर्मा मनीष चतुर्वेदी अनुपकुमार शर्मा विकास कोशिक आस मौ0 कुरैशी आदि लोग उपस्थित रहे।
फोटो : प्रदर्शन के दौरान मीटिंग करते हुए कांग्रेसी


comments