आजाद भारत कांग्रेस की भारत जनसंवाद पदयात्रा बुंलदशहर पहुंची

By: Dilip Kumar
6/20/2018 7:55:28 PM
नई दिल्ली

बुलंदशहर@रविन्द्र कुमार शर्मा । आजाद भारत कांग्रेस की भारत जनसंवाद पदयात्रा 26 मार्च को लखनऊ से प्रारंभ होकर लगभग 1800 किलोमीटर की दूरी तय करके बुंलदशहर पहुंची। इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के के शर्मा (पूर्व प्रमुख सचिव न्याय और जिला जज) ने कहा कि आरक्षण में प्रमोशन को लेकर भाजपा सुप्रीम कोर्ट का सहारा लेकर ओछी राजनीति कर रही है। आरक्षण में प्रमोशन के मामले में सुप्रीम कोर्ट के अंतिम निर्णय होने तक सरकार को इंतजार करना चाहिए था।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के के शर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं प्रक्रियाओं और समाज में जनप्रतिनिधियों के प्रति जनता की आस्थाओं का समाप्त होना देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरे की घंटी है। राजनीतिक दल येन- केन प्रकारेण केवल चुनाव जीतकर सत्ता को हथियाने के ताने-बाने गढ़ने में व्यस्त रहते हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता के सरोकारों से जनप्रतिनिधियो को कोई मतलब नहीं रह गया है। जनप्रतिनिधि मंत्री एवं नेतागण जनहित के बजाय अपने स्वार्थ पूरा करने में लिप्त हैं।

उन्होंने कहा कि गनीमत यह है कि चौथा स्तंभ भारतीय मीडिया इनके सापेक्ष तुलनात्मक मजबूती से खड़ा हुआ है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मैंने पद यात्रा के दौरान गरीब मजदूर किसान बेरोजगारों की मूल समस्याओं को करीब से देखा वह समझा है हमने मौजूदा देश में सड़ी गली व्यवस्था में परिवर्तन के लिए भागीरथी प्रयास करने किए हैं उन्होंने अपील की कि हमें इसके लिए आपके सहयोग की आवश्यकता होगी। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष बसंत यादव, प्रदेश सचिव ओपी मिश्रा, मंडल प्रभारी मेरठ बाबा भगत सिंह, कुलदीप यादव, बलदेव शुक्ला, एड० रेखा शर्मा, एड०अनिल शर्मा, एड०अनुराग सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।

 प्रेसवार्ता के दौरान एबीसी पार्टी के पदाधिकारी


comments