बुलंदशहर : दो लोगों की नृशंस हत्या, 70 वर्षीय वृद्ध के दोनों कान काटे

By: Dilip Kumar
6/20/2018 8:14:39 PM
नई दिल्ली

बुलंदशहर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो लोगों की नृशंस हत्या कर दी। 70 वर्षीय वृद्ध के दोनों काट दिये और नुकीले हथियार से एक आँख निकालकर बाहर रख दी और उनका मुँह बुरी तरह कुचल दिया। वहीं दूसरी ओर खेत पर काम कर रहे 27 वर्षीय कुलदीप की कनपटी पर एक गोली मारी और दूसरी उसके प्राईवेट पार्टस में मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतकों के परिजनों ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

अरनिया थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय कृपाल सिंह अपने घेर में सो रहे थे। सुबह को जब उनका पुत्र चाय लेकर पहुंचा तो वह चारपाई से लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े थे। मृतक के पुत्र अनन्त की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि वृद्ध की नृशंस तरीके से हत्या की गयी है। उनके दोनों कान काट दिये गये। धारदार नुकीले हथियार से आँख निकाल कर बाहर रख दिया और मुँह भारी वस्तु से कुचल कर हत्या कर दी। मृतक के पुत्र ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है।

दूसरी ओर खुर्जा देहात कोतवाली क्षेत्र के रूपवास पंचगाई के रहने वाले 27 वर्षीय कुलदीप खेत पर काम कर रहा था। सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को खेत पर लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने बताया कि एक गोली उसकी कनपटी में और दूसरी गोली प्राईवेट पार्टस पर लगी हुई थी। शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एसएसपी केबी सिंह ने बताया कि दोनों हत्याओं के मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। जल्दी मामले का खुलासा करके आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।


comments