फिर प्रचंड बहुमत की सरकार, 63 पर AAP आगे, 7 पर भाजपा

By: Dilip Kumar
2/11/2020 3:48:45 PM
नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 63 सीटों पर बढ़त बना ली है। इन सीटों पर आप जीतने के करीब है। इस बार भी केजरीवाल का झाड़ू जमकर चला है। जो भाजपा शुरुआत में 24 सीटों पर बढ़त बनाए हुए थी, वह अब 7 पर आ गई है। भाजपा की सीटें और भी अभी कम हो सकती हैं।आप ने जहां कांग्रेस को दिल्ली में पनपने नही दिया है, वहीं दिल्ली में कुछ माह पहले लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटें जीतने वाली भाजपा को फिर से काफी पीछे रखा है। हालांकि उसके बड़े नेता व दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भाजपा ने अंतिम के राउंड तक चुनौती दी। इस सीट पर शुरुआत से भाजपा का प्रत्याशी ही आगे चल रहा था। सिसोदिया ने अंतिम राउंड में बढ़त ली और चुनाव जीते। 

 


comments