हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली

By: Dilip Kumar
8/16/2018 1:03:48 AM
नई दिल्ली

पलवल@हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में ध्वजारोहण किया व भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। शिक्षा मंत्री ने जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीदों को नमन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत ङ्क्षसह, राजगुरू, सुखदेव सहित अनेक लोगों की कुर्बानी के कारण देश को आजादी मिली।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में पलवल की धरती से भी अनेक यादें जुड़ी हुई हैं। राष्टï्रपिता महात्मा गांधी को अंग्रेजी हुकुमत द्वारा 10 अप्रैल 1919 में पलवल रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया तथा इसके बाद 2 अक्तूबर 1938 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस पलवल की धरती पर आए व गांधी सेवा आश्रम की आधारशिला रखी थी। उन्होंने कहा कि भले ही हमें आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी लेकिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने सन 1944 में मणीपुर के मोरांग में राष्टï्रीय ध्वज फहराया था। उन्होंने पंडित रामप्रसाद बिस्मिल द्वारा हंसते-हंसते दी गई प्राणों की बलि की घटना का भी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि होडल क्षेत्र के गढ़ी पट्टïी के शहीद राजबीर ने भी देश के लिए शहादत देकर इस क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर किया है। उज्ज्वला योजना के तहत देश की आठ करोड़ महिलाओं को घरेलू गैस कनैक्शन देकर उन्हें धुंए की समस्या से बचाया। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पैंशन योजनाओं से गरीब व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा देने का काम किया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों की फसल को प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान से बचाने का काम किया है। भाजपा की प्रदेश सरकार ने 2015 में ओलावृष्टिï से खराब हुई फसलों के लिए किसानों को 1192 करोड़ रुपये की राशि मुआवजा के रूप में दी।

सरकार ने खरीफ की फसलों की दामों में उल्लेखनीय वृद्धि की है, जिसमें बाजरा व कपास के मूल्य मे भारी बढ़ोत्तरी की गई। किसानों की आय को डेढ़ गुना तक बढ़ाया गया है। इसी प्रकार योग को अंतराष्टï्रीय स्तर तक प्रसिद्धी दिलाई गई तथा 198 देशों के साथ मिलकर अंतर्राष्टï्रीय योग दिवस घोषित करवाया गया।

हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। सरकार ने भ्रष्टïाचार मुक्त व पारदर्शी शासन के तहत लोगों को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। सरकार ने 20 हजार युवाओं को योग्यता व मैरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां दी हैं, जिसमें गरीब परिवारों के बच्चों को आगे आने का अवसर मिला। सरकार ने पहली बार नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने का कार्य किया। सरकार जनहित में प्रतिदिन नई-नई कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है।

इसके बाद शिक्षा मंत्री ने मंच पर बैठे स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं व उनके आश्रितों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मार्च पास्ट में हरियाणा पुलिस, हरियाणा महिला पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी सिनियर विंग, जूनियर विंग, स्कॉउट एंड गाइड, स्कॉउट गल्र्स गाइड व प्रजातंत्र के प्रहरियों की टुकडियों ने भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय, एसएनडी पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल, बीके सी. सै. स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम में करीब दो हजार बच्चों ने संास्कृतिक कार्यक्रमों, पीटी शो व डंबल लेजियम में भाग लिया था, जिसके लिए मुख्यातिथि ने 4 लाख 12 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला, उपायुक्त मनीराम शर्मा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डा. कवीता कांबोज, नगराधीश आशिमा सांगवान, जिला भाजपा अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, नगर परिषद की चेयरपर्सन इंदू भारद्वाज, हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष हरी प्रकाश गौतम सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद गांधी सेवा आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने गांधी जी की प्रतिमा पर माला अर्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि पलवल में गांधी जी की गिरफ्तारी की घटना इतिहास के पन्नों में दर्ज है। इस भूमि पर महात्मा गंाधी के नाम पर जो आश्रम बना है उसका शिलान्यास भी स्वतंत्रता संग्राम के हीरो नेताजी सुभाषचंद्र बोस के हाथों हुआ था। इसलिए इस स्थल की महता और अधिक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि पुरातत्व विभाग की ओर से इस आश्रम का रेनोवेशन का कार्य किया जाएगा, जिसके लिए उन्होंने 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने गांधी जी की दुर्लभ चित्रों से सुसज्जित म्यूजियम का अवलोकन किया तथा गांधी जी की विभिन्न घटनाओं व जीवन से जुड़ी यादों को गहरी रूचि के साथ देखा व पढ़ा।

इस अवसर पर आश्रम के प्रधान देवीचरण मंगला ने शिक्षा मंत्री को महात्मा गांधी का चित्र भेट किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला, भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, उपायुक्त मनीराम शर्मा, पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम, पलवल मार्किट कमेटी के चेयरमैन रणबीर सिंह मनोज, पलवल निगरानी समिति के चेयरमैन मुकेश सिंगला सहित आश्रम के पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद थे।


comments