चुनाव में ओबीसी वर्ग शत प्रतिशत कांग्रेस का होगा : अजय सिंह यादव

By: Dilip Kumar
6/8/2018 7:00:27 PM
नई दिल्ली

गुरूग्राम। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आगामी 11 जून को होने वाले ओबीसी के राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए आज कांग्रेस कार्यालय, कमान सराय में कांग्रेस ओबीसी की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व वित्त मंत्री कैप्टेन अजय सिंह यादव ने की। बैठक में कैप्टेन अजय सिंह ने ओबीसी सम्मेलन के लिए सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी सौंपी। कैप्टेन अजय सिंह यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 11 जून को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ओबीसी का राष्ट्रीय सम्मेलन होने जा रहा है जिसको कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी संबोधित करेंगें।

इस सम्मेलन में गुडग़ांव, मेवात, रेवाडी, महेंद्रगढ के अलावा समस्त हरियाणा से हजारों की संख्या में ओबीसी के लोग तालकटोरा स्टेडियम में पंहूचेंगे। कैप्टेन अजय सिंह ने बताया कि देश व प्रदेश का ओाबीसी वर्ग कांग्रेस के साथ रहता है। आगे भी आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में ओबीसी वर्ग कांग्रेस के साथ रहेगा। प्रदेश में सबसे ज्यादा ओबीसी हैं। 37 प्रतिशत ओबीसी हरियाणा में हैं। सबसे बडा वर्ग होने की वजह से सरकार बनाने में सबसे ज्यादा हाथ ओबीसी वर्ग का होता है। इस बार आने वाले चुनाव में ओबीसी वर्ग शत प्रतिशत कांग्रेस का होगा। श्री यादव ने भाजपा की कथनी और करनी में अंतर बताया।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता हथियाने के लिए देश व प्रदेश की जनता के साथ धौखा किया है। चुनाव से पहले अपने चुनावी घोषणा पत्र में भाजपा ने जनता से लंबे चौडे वादे किए थे। लेकिन एक वादा भी भाजपा ने पूरा नही किया। जो काम करने के थे वो तो किए नही बल्कि भाजपा ने नोटबंदी की जिससे सारे देश की जनता परेशान हुई, जीएसटी से व्यापारी, काला धन नही आया, गंगा साफ नही हुई, धारा 370 नही हटी, सीमा पर शहादतें बड रही हैं, जनता परेशान होकर पूछ रही है कि भाजपा की सरकार मोबाईल नंबर को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए बनाई थी क्या ? श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने कर्मचारी, व्यापारी, जवान, किसान, युवा सभी से विश्वासघात किया है। आज कर्मचारी धरने पर बैठे रहते हैं, व्यापारियों के पास काम नही हैं, किसानों की स्वामीनाथन आयोग रिर्पोट लागू नही की, युवाओं को रोजगार नही दिया।

इस प्रकार यह सरकार धोखेबाज है। लेकिन जनता ने इस बार चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का मन बना लिया है। देश व प्रदेश की जनता को पता चल गया है कि उनकी हितेषी सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी है जोकि देश व प्रदेश का भला कर सकती है। इस मौके पर उनके साथ इंद्र सिंह सैनी, हरपाल सिंह तंवर, राहुल यादव, राज ठेकेदार, मुकेश डागर, इब्राहिम इंजीनियर, सचिन यादव, विकास यादव, सुनिल वजीराबाद, अशोक टांक, रमेश खंडेवला, प्रवीण हकदारपुर, नरेंद्र, ओमबीर बोहराकलां, संजय सिवान, सेवा दल से बब्लु, दीपक, महेंद्र राठी, निर्मल यादव इत्यादि मौजूद रहे।


comments