बुलंदशहर : बूथ चलो अभियान में बनाए नए वोटर

By: Dilip Kumar
10/12/2018 4:50:06 PM
नई दिल्ली

बुलंदशहर@दीपक शर्मा। आगामी लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही जनपद में भाजपा का बूथ चलो अभियान के तहत नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने और वोट बनवाने का काम जोरों से चल रहा है। जनपद के सभी भाजपाई घर-घर जाकर बूथ चलो अभियान में पूर्ण भागीदारी निभा रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप चैधरी ने भी अगौता के किसोली गांव में बूथ 53, 54 और 55 पर लोगों के मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए खुद फॉर्म भरा। जिससे इन बूथों पर 23 मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ।

साथ ही केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि देशहित और राष्ट्रहित को संरक्षित और सर्वोपरी रखने वाली पार्टी भाजपा है। गांववासियों ने विकास कार्य से संबंधित ज्ञापन भी प्रदीप चैधरी को दिया जिसे स्वीकारते हुए पूर्ण करवाने का आश्वासन अध्यक्ष ने दिया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष इस दौरान मंडल अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह जी, जिपं सदस्य धर्मेंदर चैधरी जी,रवि शर्मा, अजय कौशिक, सतीश तेवतिया, बीएलओ , चंचल देवी, शिमला और संगीता सहित बुलंदशहर विस्तारक सचिन आदि मौजूद रहें।

फोटो कैप्शन... बूथ पर लोगों को जानकारी देते हुए और वोट बढ़वाने हेतु फार्म भरते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष

 


comments