भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम चीन को 3-0 से हरा फाइनल में पहुंची

By: Dilip Kumar
10/14/2018 5:43:22 PM
नई दिल्ली

भारतीय महिला हॉकी टीम तीसरे ओलिंपिक गेम्स के फाइनल में पहुंच गयी है. झारखंड की बेटी सलीमा टेटे के नेतृत्व में रविवार तड़के अर्जेंटीना में खेले गये सेमीफाइनल मैच में भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने चीन को 3-0 से हरा दिया.सेमीफाइनल में भारत की ओर से लालरेमसैमी, मुमताज और रीता ने 1-1 गोल दागे. दूसरी तरफ भारतीय पुरुष टीम ने मेजबान अर्जेंटीना को 3-1 से पराजित कर फाइनल में जगह पक्की कर ली.

भारतीय हॉकी टीमों के शानदार प्रदर्शन पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, सीइओ रजनीश कुमार, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, असुंता लकड़ा, धर्मेंद्र सिंह, संयुक्त सचिव माइकल लाल, प्रतिमा बरवा, कोषाध्यक्ष आश्रिता लकड़ा समेत हॉकी झारखंड के तमाम पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी.

 


comments