जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), जेएनयू द्वारा लगातार उठाई जा रही आवाज और विरोध-प्रदर्शनों के दौरान जेएनयू प्रशासन ने कांग्रेस लोकसभा सांसद एवं जेएनयू के प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजाम को तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय की सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई विश्वविद्यालय की आंतरिक समिति की जांच, उसकी रिपोर्ट और संबंधित सेवा नियमों के अंतर्गत की गई है।
इस मामले में 11 छात्राओं ने कांग्रेस सांसद के विरुद्ध यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई थीं। आंतरिक समिति की रिपोर्ट और उपलब्ध तथ्यों पर विचार करने के बाद कांग्रेसी सांसद की सेवा से बर्खास्तगी हुई है। प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजाम जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज के अंतर्गत सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ सोशल सिस्टम्स में कार्यरत था। वह इनर मणिपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के सांसद भी है।
आंतरिक समिति की रिपोर्ट पर विचार करने के बाद कांग्रेस सांसद को विश्वविद्यालय की सेवा से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया गया है। इस पूरे प्रकरण में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जेएनयू ने लगातार यह मांग उठाई कि छात्राओं की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए, जांच में अनावश्यक विलंब न हो और विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी संस्थागत जिम्मेदारी का निर्वहन करे। सितंबर माह में अभाविप ने इस विषय को लेकर विरोध-प्रदर्शन किए और आंतरिक समिति तथा विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए समयबद्ध जांच एवं उचित कार्रवाई की मांग की।
शैक्षणिक संस्थानों में महिला विरोधी कांग्रेसियो से असुरक्षा तथा भय का माहौल है| कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ही छात्राओं के लिए भय का माहौल बनाती है| कांग्रेस के कई कार्यकर्ता पूर्व में भी यौन उत्पीड़न मामलों में दोषी पाए गए हैं, फिरोज खान, मेवाराम जैन, श्रीनिवास बी. जैसे कई नाम हैं | किसी भी विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा और गरिमा से जुड़े मामलों को हल्के में नहीं लिया जा सकता और न ही शिकायतों के निस्तारण में ऐसी देरी होनी चाहिए जिससे शिकायतकर्ताओं का संस्थागत व्यवस्था पर विश्वास कमजोर पड़े। अभाविप ने यह भी मांग की थी कि जांच की प्रक्रिया निष्पक्ष हो और किसी भी व्यक्ति के पद, राजनीतिक पहचान अथवा प्रभाव को कार्रवाई के रास्ते में बाधा न बनने दिया जाए।
अभाविप का मानना है कि महिला सम्मान और महिला सुरक्षा पर सार्वजनिक रूप से अपनी प्रतिबद्धता जताने वाले राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है कि वे अपने जनप्रतिनिधियों से जुड़े गंभीर मामलों पर स्पष्ट और जिम्मेदार रुख अपनाएं। महिला सुरक्षा का प्रश्न राजनीतिक सुविधा, दलगत समीकरण या सार्वजनिक छवि तक सीमित नहीं रह सकता।
छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय उसके लिए किसी राजनीतिक लाभ का विषय नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के अधिकारों और विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी से जुड़ा गंभीर प्रश्न है। महिला सुरक्षा के प्रश्न पर किसी भी प्रकार की राजनीतिक पक्षधरता या दोहरे मापदंड के बजाय न्याय, संवेदनशीलता और जवाबदेही को सर्वोच्च स्थान मिलना चाहिए।
अभाविप जेएनयू अध्यक्ष मयंक पांचाल ने कहा कि जेएनयू प्रशासन की कांग्रेस लोकसभा सांसद व जेएनयू प्राध्यापक पर कार्रवाई अभाविप के छात्राओं की संघर्ष और छात्राओं की शिकायतों, महिला सुरक्षा के मुद्दे पर जवाबदेही की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अभाविप की मांग है कि छात्राओं को वास्तविक न्याय मिले और मामले में कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई हो।
अभाविप जेएनयू मंत्री प्रवीण कुमार पीयूष ने कहा कि अभाविप जेएनयू ने छात्राओं की सुरक्षा और न्याय के लिए लगातार आंदोलन किया है। हमारा स्पष्ट मत है कि किसी का राजनीतिक पद या प्रभाव निष्पक्ष कार्रवाई के आड़े नहीं आना चाहिए। छात्राओं को न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले, इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को आगे भी जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए। कांग्रेस लोकसभा सांसद का सेवामुक्त होना पर्याप्त नहीं है, उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए तथा वह जेल में होना चाहिए।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More