अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भारी बहुमत से जीतकर आयी है | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नीत दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को उनकी रुचि, प्रतिभा और कौशल के अनुरूप अवसर एवं मंच उपलब्ध कराने की दिशा में विभिन्न डूसू प्रकोष्ठों (Cells) का शुभारंभ किया है। इन प्रकोष्ठों के माध्यम से विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अपनी रुचि के क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे तथा कैंपस की गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे।
डूसू द्वारा शुरू किए गए प्रकोष्ठों में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, पूर्व छात्र संबंध प्रकोष्ठ, सामुदायिक संपर्क प्रकोष्ठ, वाद-विवाद एवं जनसंपर्क प्रकोष्ठ, विविधता एवं समावेशन प्रकोष्ठ, पर्यावरण प्रकोष्ठ, दिव्यांग विद्यार्थी प्रकोष्ठ, तकनीकी प्रकोष्ठ, फैशन प्रकोष्ठ, फिल्म एवं फोटोग्राफी प्रकोष्ठ, वैचारिक प्रकोष्ठ, ललित कला प्रकोष्ठ, छात्रावास प्रकोष्ठ, विधिक सहायता प्रकोष्ठ, नवाचार एवं इनक्यूबेशन प्रकोष्ठ, अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी प्रकोष्ठ, साहित्यिक प्रकोष्ठ, मीडिया एवं प्रकाशन प्रकोष्ठ, मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण प्रकोष्ठ, खेल प्रकोष्ठ, शोध एवं विकास प्रकोष्ठ, स्टार्टअप एवं उद्यमिता प्रकोष्ठ, रंगमंच एवं नाट्य प्रकोष्ठ, उत्तर-पूर्व प्रकोष्ठ, महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ एवं वाणिज्य प्रकोष्ठ शामिल हैं।
इन प्रकोष्ठों के माध्यम से विद्यार्थियों को कला, संस्कृति, साहित्य, खेल, शोध, तकनीक, उद्यमिता, पर्यावरण, सामाजिक सहभागिता, जनसंपर्क और नेतृत्व सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा को सामने रखने का अवसर मिलेगा। इसका उद्देश्य दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र जीवन को अधिक सक्रिय, समावेशी और सहभागितापूर्ण बनाते हुए विद्यार्थियों को अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने के लिए मंच प्रदान करना है।
डूसू अध्यक्ष यश डबास ने कहा, “दिल्ली विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं है, बल्कि यहां देशभर से आने वाले विद्यार्थियों की अलग-अलग प्रतिभाओं, विचारों और सपनों का संगम है। इन प्रकोष्ठों की शुरुआत का उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी रुचि और प्रतिभा के अनुरूप एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वह अपनी क्षमता को पहचान सके, उसे विकसित कर सके और विश्वविद्यालय के छात्र जीवन में सक्रिय योगदान दे सके। हमारा प्रयास है कि डूसू की गतिविधियां केवल कुछ विद्यार्थियों तक सीमित न रहें, बल्कि दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित हो। हम चाहते हैं कि विद्यार्थी इन प्रकोष्ठों से जुड़कर नेतृत्व करें, नए विचारों पर काम करें और मिलकर एक अधिक जीवंत, रचनात्मक एवं सशक्त कैंपस का निर्माण करें।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More