आग लगने से घर समेत हजारों की संपत्ति नष्ट

By: Dilip Kumar
8/25/2018 4:25:43 AM
नई दिल्ली

बेलसंड थाना क्षेत्र के चंदौली गांव में गुरुवार की रात आग लगने से शायदा खातून का घर जल गया। आग की लपटों को देखकर ग्रामीण जुट गए और आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया तबतक घर में रखा अनाज, कपड़ें, बर्तन, फर्नीचर समेत हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। युवा समाजसेवी मो. तवरेज ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। लेकिन सड़क के अभाव में घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी।

स्थानीय मुखिया मनीष कुमार घटनास्थल पहुंचकर पीड़िता को सांत्वना दी व हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। पीड़िता आयशा ने बताया कि रात में सोयी हुई थी। अचानक आग की गर्मी से उसकी नींद खुली। घर में आग लगा देखकर वह चिल्लाते हुए बाहर भागी और शोर मचाया।आग लगने से घर समेत हजारों की संपत्ति नष्ट


comments