केंद्र और प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल: सांसद अक्षय यादव

By: Dilip Kumar
9/18/2018 2:22:53 AM
नई दिल्ली

शुक्रवार की रात शिकोहाबाद में ठहरी सपा की साइकिल यात्र ने शनिवार को टूंडला तक का सफर जोश और उत्साह से पूरा किया। कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल चलाने के साथ ही सांसद अक्षय यादव ने चौराहों पर सभाएं कर भाजपा पर हमला बोला। शनिवार की सुबह शिकोहाबाद के एसीएमटी कॉलेज से साइकिल यात्र सांसद की अगुवाई में शुरू हुई। दोपहर 12 बजे मक्खनपुर में यात्र का स्वागत किया गया। जिला मुख्यालय पर नव नियुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट जाहर सिंह यादव के नेतृत्व में अधिकवक्ताओं ने भी सांसद समेत सभी नेताओं का स्वागत किया।

आसफाबाद में अनार सिंह दिवाकर के आवास से होते हुए यात्र रसूलपुर पहुंची तो महानगर अध्यक्ष एहतेशाम अली बाबर और खालिद नसीर समेत कई नेता भी इसमें शामिल हो गए। सदर बाजार होते यात्र गांधी पार्क चौराहा पहुंचीं। यहां से राजा का ताल होते हुए टूंडला जाकर रात्रि विश्रम के लिए रुकी। यात्र में सैंकड़ों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। उनमें सांसद के साथ साइकिल चलाने और फोटो ¨खचाने की होड़ लगी रही। यात्र में एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, वरिष्ठ नेता अवनींद्र यादव, डॉ. संजय यादव, डॉ. पीएस यादव, कमलेश यादव, राजकुमार राठौर, आदर्श यादव धन्नू आदि शामिल रहे।

गाजीपुर से दिल्ली जा रही साइकिल यात्र के दौरान सांसद अक्षय यादव ने कई जगह नुक्कड़ सभाएं कीं। इसमें उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारें हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। कानून व्यवस्था के नाम पर सपा की खिल्ली उड़ाने वाले अब चुप क्यों हैं? जबकि हर दिन लूट, डकैती, हत्या और दुष्कर्म जैसी घटनाएं हो रही हैं। शिकोहाबाद में ठहराव के बाद शनिवार को निकली साइकिल यात्र में शामिल यळ्वा।

 


comments