जोहोर बाहरू शहर में छह अक्टूबर से शुरू होने वाले सुल्तान ऑफ जोहोर कप के आठवें संस्करण में भाग लेने के लिए भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम बुधवार को बेंगलुरू से मलेशिया के लिए रवाना हुई. हॉकी इंडिया के अनुसार, इस टूर्नामेंट के जरिए 10 भारतीय खिलाड़ी पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलेंगे. भारतीय टीम ने पिछले संस्करण में कांस्य पदक पर कब्जा किया था. टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद और फारवर्ड दिलप्रीत सिंह को जल्द ही सीनियर टीम में शामिल कर लिया गया था.
टीम के कोच जूड फेलिक्स ने कहा, “पिछले साल भी हम नई टीम लेकर गए थे और लगभग सभी खिलाड़ी पहली बार किसी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग ले रहे थे. जब टूर्नामेंट आगे बढ़ा तो मुझे महसूस हुआ कि हम फाइनल तक पहुंच सकते थे और कांस्य पदक जीतना निराशाजनक रहा. हालांकि, इस संस्करण में जब 10 खिलाड़ी पहली बार अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं, हम उन आठ खिलाड़ियों का अधिक जिम्मेदारियां देंगे जिन्हें पिछले साल खेलने का अनुभव है और वह कुछ अन्य अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भी खेले चुके हैं.”भारत के कप्तान मंदीप मोर होंगे. वहीं उपकप्तान शिलानंद लकारा को बनाया गया है. टीम का पहला मैच मेजबान मलेशिया के खिलाफ होगा.
इंडियन ऑयल न्यू दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरालंपिक एथलेटिक्स चैम्पियनशिप रविवार को समाप्त हो ..Read More
इंडियन ऑयल नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ऐ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी सीजन 11 चैंपियन का खिताब जीतने के अ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व की नंबर 2 बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैक ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी लीग में राजधानी का गौरव- दबंग दिल्ल ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नए उभरते फुटबॉल खिलाड़ियों को उचाइयो तक पहुंचने ..Read More
टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया। यह वर्ल्ड कप इतिहास में भा ..Read More
भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार छठी जीत हासिल की है। टीम ने इंग्लैंड को 100 रन ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। शिखर धवन ने डीपीएस इंटरनेशनल में देवयानी ज ..Read More