थ्रेसर की चपेट में आई महिला, मौके पर ही मौत

By: Dilip Kumar
12/9/2018 1:41:25 AM
नई दिल्ली

सीतामढ़ी@रौशन कुमार।  शनिवार को सोनबरसा थाना क्षेत्र की पिपरा परसाईं पंचायत के लालबंदी पूर्वी गांव में धान की थ्रेङ्क्षसग करने के दौरान एक महिला की मौत थ्रेसर की चपेट में आने से हो गई। जानकारी के अनुसार, लालबंदी पूर्वी गांव में थ्रेसर में महिला का बाल फंस गया और सिर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतका उसी गांव के स्व. भरत राय की 50 वर्षीया पत्नी आशा देवी थी।

घटना की सूचना पर सोनबरसा थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच स्थिति का जायजा लिया। गांव के लोगों ने घटना में किसी का दोष नहीं बताते हुए पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। मालूम हो कि उसके पति भरत राय का करीब छह माह पहले बीमारी से निधन हो गया था। मृतका को चार पुत्री है,चारों की शादी हो चुकी है। वहीं दो पुत्र भी है जिनकी उम्र 15-16 वर्ष के करीब है।


comments