कमलनाथ बने मप्र के 18वें मुख्यमंत्री, दिखी महागठबंधन की ताकत

By: Dilip Kumar
12/17/2018 4:05:37 PM
नई दिल्ली

कमलनाथ ने सोमवार को मध्यप्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दोपहर 2:30 बजे उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के अलावा 10 अन्य दलों के नेता मौजूद रहे। वहीं, 4 पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बाबूलाल गौर, दिग्विजय सिंह और कैलाश जोशी भी मंच पर मौजूद थे। शपथ ग्रहण से पहले कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवराज का हाथ थामा। इससे पहले शिवराज और दिग्विजय सिंह ने कैलाश जोशी के पैर छुए। शिवराज ने राकांपा प्रमुख शरद पवार और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारुक अब्दुल्ला से भी हाथ मिलाया।

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जीत हासिल की है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत के बाद आज नए मुख्यमंत्रियों की शपथ ग्रहण का दिन है। जयपुर के अलबर्ट हॉल में अशोक गहलोत ने राजस्थान के मुख्यमंत्री और सचिन पायलट ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

दिखी महागठबंधन की ताकत

राकांपा : शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल

तेदेपा : चंद्रबाबू नायडू

लोजद : शरद यादव

नेशनल कॉन्फ्रेंस: फारुक अब्दुल्ला

झारखंड मुक्ति मोर्चा : हेमंत सोरेन

द्रमुक : स्टालिन, कनिमोझी और टीआर बालू

तृणमूल कांग्रेस: दिनेश त्रिवेदी

जेडीएस: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी

राजद : तेजस्वी यादव

झारखंड विकास मोर्चा : बाबूलाल मरांडी


comments